एक्सप्लोरर

Grand Vitara: मारुति ने रिलीज किया टीजर, एकदम नया डिजाइन आया सामने 

Maruti Suzuki Grand Vitara: नई ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) का मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टोस(Kia Seltos), स्कोडा कुशाक(Skoda Kushaq) और वीडब्ल्यू टाइगुन(VW Taigun) से होगा.

Maruti Suzuki Grand Vitara Teaser: मारुति(Maruti) ने अपनी नई ग्रैंड विटारा(Grand Vitara)  के लॉन्च  से पहले टीजर्स की एक सिरीज जारी की है. कंपनी ने 20 जुलाई, 2022 को लॉन्च होने वाली Grand Vitara के लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी गई है. टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) की सिस्टर मॉडल, नई ग्रैंड विटारा(Grand Vitara) भी माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन में उपलब्ध होगी. साथ ही ऑल-व्हील ड्राइव मिलने की भी उम्मीद है. हालांकि Toyota Hyryder और  Grand Vitara दोनों मॉडल एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं, लेकिन मारुति ने दो कारों को अलग करने के लिए फ्रंट और टेल में कुछ बदलाव किए हैं.

Grand Vitara का डिजाइन

कंपनी द्वारा जारी टीजर से दिख रहा है कि इसमें भी स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन को बरकरार रखा गया है. वहीं बंपर, ग्रिल और डीआरएल क्लस्टर ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) में टोयोटा राइडर (Toyota Hyryder) से अलग रखे गए हैं.  इसमें नया थ्री-डॉट पैटर्न एलईडी डीआरएल डिजाइन मिलता है, जिसे हमने पहली बार सेकंड-जेनरेशन बलेनो(Boleno) हैचबैक में देखा था. इस एसयूवी में क्रोम और डार्क प्लास्टिक का एक छोटा बैंड हाई-सेट डीआरएल के बीच मिलता है. पीछे की ओर, ग्रैंड विटारा को एक अलग टेल-लैंप डिजाइन मिलती है, जिसमें लाइट-बार एक्सटेंशन सुजुकी लोगो(Suzuki Logo) की ओर जाते हैं और दोनों तरफ तीन अलग-अलग लाइट दिए गए हैं. 

Grand Vitara में मिलेगा लग्जरी केबिन

केबिन डिजाइन के बारे में टीजर में कोई जानकारी नहीं मिलती है. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि यह Hyyder में मिलने वाले केबिन से ज्यादा अलग नहीं होगा. ग्रैंड विटारा में भी मारुति के स्मार्टप्ले प्रो+ के साथ एक फ्री स्टैंडिंग 9.0-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन मिल सकती है और साथ ही प्रीमियम फील के लिए डैशबोर्ड और डोर पर फैब्रिक या लेदर इंसर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. मारुति इस एसयूवी के साथ भारत में अपनी किसी गाड़ी में पेनारोमिक सनरूफ देने की शुरुआत कर सकती है. 

ये होंगे इंजन ऑप्शंस

मारुति ग्रैंड विटारा में स्टैंडर्ड पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों इंजन ऑप्शंस उपलब्ध होंगे. अभी स्टैंडर्ड पेट्रोल एसयूवी और इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड (Intelligent Electric Hybrid) दोनों ऑप्शंस को बुक किया जा सकता है. स्टैंडर्ड एसयूवी में 100 bhp  1.5-लीटर K-सीरीज माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जबकि Intelligent Electric Hybrid में इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक के साथ 1.5-लीटर इंजन मिलेगा, जो  113 bhp की पावर जेनरेट करता है. नई ग्रैंड विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और वीडब्ल्यू टाइगुन से होगा.

यह भी पढ़ें-

BMW 5 Series: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई Next-Gen BMW 5

Audi A8 L: भारत में लॉन्च हुई यह लग्जरी सेडान, कियारा आडवाणी रहीं मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget