एक्सप्लोरर

Car Theft Safety: गाड़ी चोरी करने के लिए चोरों ने निकाला ये नया तरीका, जानें क्या हैं बचने के उपाय

चोर गाड़ी के लॉक सिस्टम को ही हैक कर लेते हैं. इसके बाद प्रोग्रामिंग पैड की सहायता से इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम को दोबारा से प्रोग्राम करते हैं.

Car Theft Safety: देश में कार चोरी के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं. कई बार चोर गाड़ियों को बड़ी सफाई से चुरा लेते हैं और किसी को पता भी नहीं चलता है. लेकिन इस बार चोरों ने कार चोरी करने का एक नया तरीका निकाल लिया है. दरअसल, टेक्नोलॉजी की दुनिया में चोर भी स्मार्ट हो गए हैं. हालही में नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें चोर इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम को हैक करके गाड़ियों की चोरी किया करते थे.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नोएडा पुलिस ने जब इन चोरों से पूछताछ की तो पता चला कि ये चोर एक गैंग में काम करते हैं. वहीं ये लोग गाड़ी के लॉक सिस्टम को ही हैक कर लेते हैं. इसके बाद प्रोग्रामिंग पैड की सहायता से इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम को दोबारा से प्रोग्राम करते हैं. इतना करने के बाद चोर गाड़ी को नई चाबी की मदद से खोलकर वहां से गायब हो जाते हैं. इसी तरह से लोगों की गाड़ी बिना किसी शोर के चोरी हो जाती है और किसी को पता भी नहीं चलता है.

इतना ही नहीं ये चोर गैंग यह पूरा कार्य महज 5 से 10 मिनट में कर लेते हैं. सबसे पहले वह ऐसी कार को चुनते हैं जो सूनसान पार्किंग में खड़ी हो और इसके बाद ये गाड़ी के साइड मिरर को तोड़ देते हैं. इसके बाद लॉक सिस्टम को हैक करके नई चाबी की मदद से कार लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं.

कैसे इन चोरों से बचा जाए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चोरी करने के इस स्मार्ट तरीको को जल्दी तोड़ा नहीं जा सकता है लेकिन आप इससे बचने के लिए कई तरह के उपायों का यूज कर सकते हैं. गाड़ी को पार्क करते समय गियर लॉक का इस्तेमाल करें. इसके अलावा गाड़ी में एंटी-थेफ्ट अलार्म का भी यूज किया जाना चाहिए. इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अगर आपकी गाड़ी को जबरदस्ती खोलने की कोशिश करेगा तो यह अलार्म एक्टिवेट होकर बजने लगेगा.

इतना ही नहीं कार को कभी भी सूनसान इलाके में पार्क नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसी जगहों पर चोरों के लिए गाड़ी चुराना और भी आसान हो जाता है. साथ ही कार को हमेशा गार्ड के पास पार्क करना चाहिए या फिर किसी भी सेफ पार्किंग एरिया में ही अपनी गाड़ी को पार्क करना चाहिए जिससे आपकी कार सेफ रहे.

इसके साथ ही आप कार ट्रैकर का भी यूज कर सकते हैं. यह आपको आपकी कार की हर अपडेट को आपके पास तक पहुंचाता रहेगा और चोरी होने पर भी यह आपको कार की लोकेशन प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Finance Plan: 10 हजार रुपये लेकर शोरूम जाएं और ले आएं हीरो की ये माइलेज बाइक, बस इतनी सी देनी होगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
क्या Nissan की नई नवेली Tekton खरीदने में है फायदा? यहां जानिए कैसा है फर्स्ट लुक रिव्यू
क्या Nissan की नई नवेली Tekton खरीदने में है फायदा? यहां जानिए कैसा है फर्स्ट लुक रिव्यू
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Car AC Tips: कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  
कार स्टार्ट करने के कितने मिनट बाद चलाना चाहिए AC, क्या है सही तरीका?  

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget