एक्सप्लोरर

स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?

स्टीयरिंग पर सही कवर मजबूत पकड़ और पसीने और फिसलन को कम करता है, लेकिन गलत कवर ड्राइविंग के दौरान नियंत्रण बिगाड़ भी सकता है. ऐसे में जानें इसे लगवाते समय किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

कार चलाते समय स्टियरिंग व्हील पर हमारी पकड़ सबसे महत्वपूर्ण होती है. सड़क पर अचानक कोई वाहन सामने आ जाए, तेज मोड़ लेना या इमरजेंसी ब्रेक लगाना हो, ऐसे समय में स्टियरिंग पर मजबूत ग्रिप बेहद जरूरी होती है. यही वजह है कि कई लोग स्टियरिंग पर कवर लगाते हैं. स्टियरिंग कवर सिर्फ कार की खूबसूरती बढ़ाने वाला एक्सेसरी नहीं है, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है.

स्टियरिंग व्हील पर लंबे समय तक हाथ रहने से हथेलियों में पसीना आना आम बात है. खासकर गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से स्टियरिंग की सतह चिकनी हो सकती है और हाथ अचानक फिसलने का खतरा रहता है. ऐसे में मोड़ लेते समय या किसी स्थिति में चालक का नियंत्रण बिगड़ा सकता है. अच्छी क्वालिटी का स्टियरिंग कवर हाथों को बेहतर पकड़ देता है और पसीने के कारण होने वाली फिसलन को कम कर करने में मदद करता है.

पसीने और फिसलन से मिलती है राहत

गर्म मौसम में लंबे समय तक कार चलाने से हथेलियों में पसीना आना आम बात है. इससे कई लोगों की स्टीयरिंग पर पकड़ कमजोर हो जाती है, खासकर अचानक ब्रेक लगाने या तेज मोड़ लेने की स्थिति में हाथ फिसलने का खतरा बढ़ जाता है. अच्छी गुणवत्ता वाला ग्रिप वाला कवर हथेलियों और स्टीयरिंग के बीच फ्रिक्शन बढ़ा देता है, जिससे पकड़ बेहतर बनी रहती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी कवर सुरक्षा बढ़ा देता है. बहुत चिकना, ढीला या जरूरत से ज्यादा मोटा कवर खतरा बढ़ा सकता है.

सर्दी में भी उपयोगी होता है कवर

ठंड के मौसम में स्टीयरिंग व्हील काफी ठंडा हो जाता है. ऐसे में कवर हाथों को सीधे ठंडी सतह के संपर्क से बचाता है. इससे ड्राइवर को शुरुआती समय में स्टीयरिंग पकड़ने में अधिक आराम मिल सकता है. आरामदायक पकड़ का फायदा यह है कि ड्राइवर का ध्यान बार-बार भटकने के बजाय सड़क और ट्रैफिक पर रहता है.

यह भी पढ़ें: आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर

सही फिटिंग सबसे ज्यादा जरूरी

स्टीयरिंग कवर खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण बात उसका सही आकार है. कवर स्टीयरिंग पर बिल्कुल फिट होना चाहिए. अगर वह ढीला है और स्टीयरिंग घुमाते समय अपनी जगह से खिसकता है तो यह गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. अगर किसी मोड़ पर ड्राइवर को स्टीयरिंग तेजी से घुमाना पड़ा और कवर हाथ के साथ घूमने के बजाय थोड़ा खिसक गया, तो ऐसी स्थिति में स्टीयरिंग पर नियंत्रण नहीं मिल पाएगा. इसलिए सिर्फ डिजाइन देखकर कवर खरीदने के बजाय कार के स्टीयरिंग के आकार और कवर की फिटिंग पर ध्यान देना चाहिए.

एयरबैग वाली कारों में सावधानी जरूरी

आधुनिक कारों के स्टीयरिंग व्हील में ड्राइवर एयरबैग लगा होता है. इसलिए स्टीयरिंग के बीच वाले एयरबैग मॉड्यूल को ढकने, उसमें बदलाव करने या ऐसे एक्सेसरी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए जो एयरबैग में बाधा डाल सकता हो. किसी भी एक्सेसरी को कार निर्माता की सुरक्षा संबंधी सलाह के अनुरूप ही इस्तेमाल करना बेहतर है. वहीं स्टीयरिंग कवर पर समय के साथ पसीना, धूल और तेल जमा हो जाता है. इसलिए कवर की नियमित सफाई जरूरी है. अगर कवर घिस गया है, फट गया है या ढीला पड़ने लगा है, तो उसे बदल देना भी बेहतर होता है. हालांकि स्टीयरिंग कवर ही केवल सुरक्षा का विकल्प नहीं है. सुरक्षित स्पीड, सीट बेल्ट का इस्तेमाल, दोनों हाथों से उचित पकड़, सड़क पर ध्यान और वाहन की सर्विसिंग भी बहुत ज्यादा जरूरी होती है.

यह भी पढ़ें: कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए

 

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
नवरात्रि में भी EV की धूम, जानें कितनी बढ़ी इनकी बिक्री?
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget