एक्सप्लोरर

BS6 Honda Civic डीजल की बुकिंग हुई शुरू, हुंडई एलांट्रा से है मुकाबला

होंडा ने अपनी प्रीमियम सेडान कार डीजल सिविक की बुकिंग शुरू कर दी है, अगले महीने कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने अपनी 10वीं पीढ़ी की होंडा सिविक के BS-6 डीजल वेरिएंट के लिए प्री-लॉन्‍च बुकिंग की शुरुआत कर दी है.  कंपनी इस कार मकी बिक्री जुलाई महीने में शुरू करेगी. ग्राहक इस कार की बुकिंग घर बैठे भी कर सकते हैं, साथ ही ग्राहक पूरे देश में कंपनी के ऑथोराइज्‍ड डीलरशिप नेटवर्क पर भी इस कार की बुकिंग कर सकते हैं.

आपको बता दें कि Honda Civic का पेट्रोल वर्जन भारत में मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था. होंडा सिविक भारतीय सड़कों पर सबसे ज्‍यादा स्‍टाइलिश सेडान में से एक है. अपने पेट्रोल वर्जन में, सिविक सीवीटी गियरबॉक्स वाले 1.8 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ आती है. यह इंजन फ्यूल की खपत कम करके बेहतर माइलेज देता है. सिविक का डीजल इंजन 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाले  1.6 लीटर i-DTEC डीजल टर्बो BS6 इंजन से लैस होगा. जो बेहतर ड्राइविंग प्रदर्शन करेगा.

बात मौजूदा BS4 डीजल इंजन वाली सिविक की करें तो इसमें 120 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, लेकिन माना जा रहा है कि BS6 इंजन के साथ आने वाले इंजन की पावर और टॉर्क में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह कार अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज भी देती है, एक लीटर में यह कार  26.8 km की माइलेज देती है.BS4 डीजल सिविक की कीमत 20.5 लाख रुपये से शुरू होती है. BS6 पेट्रोल वेरिएंट्स Civic की कीमत 17.93 लाख रुपये से शुरू होती है.

हुंडई एलांट्रा से है मुकाबला

होंडा सिविक का सीधा मुकाबला हुंडई एलांट्रा से है, जिसकी कीमत 15.89 लाख रुपये से लेकर 20.39 लाख रुपये के बीच है. एलांट्रा में 2.0-लीटर का BS6 पेट्रोल इंजन दिया है, जो 152hp की  पावर और 192Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग्स, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, वीइकल स्टैबिलिटी कंट्रोल और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे  फीचर्स मिलते हैं. कार में एंड्राइड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ नया 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है.

यह भी पढ़ें 

एंट्री लेवल सेगमेंट की ये हैं बेस्ट बाइक, कीमत 48 हजार रुपये से शुरू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget