एक्सप्लोरर

एंट्री लेवल सेगमेंट की ये हैं बेस्ट बाइक, कीमत 48 हजार रुपये से शुरू

देश में एंट्री लेवल बाइक्स को पसंद करने की तीन सबसे बड़े कारण होते हैं, जिसमें पहला कारण ज्यादा माइलेज, दूसरा कारण कम कीमत और तीसरा कारण वजन में हल्का होना है. इसलिए हम आपके लिए कुछ खास एंट्री लेवल बाइक्स लेकर आये हैं

नई दिल्ली: 100cc और 110cc इंजन वाली बाइक्स की डिमांड इस समय सबसे ज्यादा इसलिए है क्योंकि कम कीमत में दमदार इंजन के साथ बढ़िया माइलेज मिलती है. इतना ही नहीं वजन में हल्की होने की वजह से ये बाइक्स ज्यादा पसंद की जाती हैं. अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए एंट्री लेवल सेगमेंट की कुछ खास बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में TVS Sport एक स्पोर्टी बाइक है. इसमें 99.77cc  का इंजन दिया गया है जो 5.5KW पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं. इसका इंजन काफी किफायती है.एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है लेकिन असल कंडीशन में भी यह बाइक 76.4 kmpl की माइलेज दे देती है (Tested), दिल्ली में इसकी कीमत 52  हजार रुपये से शुरू होती है.

Bajaj CT100 ES

अपने 100cc सेगमेंट में  बजाज CT100 KS  सबसे किफायती बाइक के रूप में जानी जाती है. बाइक का डिजाइन सिंपल है. इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है. इसलिए इसे लंबी दूरी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इंजन की बात करें तो इसमें BS6, 100cc का इंजन लगा है जो 7.9 PS की पॉवर और 8.34Nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है. एक लीटर में यह बाइक 99.1 kmpl किलोमीटर की माइलेज दे देती है. CT100 ES ALLOY (BS 6) की कीमत 48 हजार रूपये से शुरू होती है.

Hero Splendor iSmart

हीरो की Splendor iSmart  यूथ को काफी पसंद आती है. इस बाइक की एक्स शो रूम कीमत 67,100 रुपये है. इस बाइक में 113.2cc का सिंगल सिलेंडर BS6 इंजन लगा है जोकि 9hp की पावर और 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है. यह इंजन बेहद किफायती माना जाता है, इसमें  माइलेज तो बेहतर मिलती ही है साथ ही परफॉरमेंस भी ठीक है. इसके फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सिटी और हाइवे के लिहाज से यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती हैं.

Hero HF Deluxe

हीरो की HF Deluxe छोटे कस्बों में खूब पसंद की जाती है. हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को BS6 इंजन के साथ पेश किया था. बात इंजन की करें तो नई HF Deluxe बाइक में 100cc, BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. इसमें पहले के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा फ़ास्ट Acceleration मिलता है. इतना ही नहीं यह इंजन कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी से लैस भी है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 55 हजार रुपये से शुरू होती है. एक लीटर में यह बाइक 82 Kmpl की माइलेज दे सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
आपकी कार में कौन-सा फ्यूल भर रहा है पंप? अब खुद ऐसे करें तुरंत पहचान
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget