एक्सप्लोरर

एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में 89000 रुपये का है अंतर. जानिए इंजन, फीचर्स, वारंटी और लुक्स के मामले में दोनों में से कौन सी कार है बेस्ट?

हमारे देश में जब भी किसी शानदार हैचबैक गाड़ी की बात होती है तो मारुती सुजुकी की बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा का नाम जरूर आता है. क्योंकि यह दोनों गाड़ियां ही बजट में आती है इनमें आपको कई शानदार फीचर्स भी मिल जाते हैं. अभी हाल ही में दोनों कंपनियों ने अपनी हैचबैक को नए मॉडल में लॉन्च किया था. जिसके चलते दोनों ही कारों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

मारुति बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत जहां लगभग 6.10 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं टोयोटा ग्लैंजा की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है. लगभग 89000 से 1 लाख रुपये के बीच दोनों गाड़ियों में अंतर है. जबकि आज इस आर्टिकल में हम आपको बहुत ही आसान भाषा में बलेनो और ग्लैंजा के बीच का अंतर और कौन ज्यादा पैसा वसूल है इसपर चर्चा करेंगे.

मिलता है एक जैसा इंजन

बात करें अगर गाड़ी में मिलने वाले इंजन की तो दोनों ही गाड़ियों में बिल्कुल एक जैसा मैकेनिकल सेटअप देखने को मिलता है. टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो दोनों में नया 1.2-लीटर Z-सीरीज तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 83 bhp की पावर और 112.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही दोनों गाड़ियों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं.

वहीं अब बलेनो और ग्लैंजा सीएनजी के ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है. माइलेज के मामले में भी दोनों गाड़ियां पेट्रोल पर 23.80 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी पर 33 किलोमीटर से अधिक का एक समान माइलेज देती हैं.

एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

यह भी पढ़ें: 10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च

लुक्स में क्या है अंतर?

बलेनो और ग्लैंजा का इंजन भले ही एक जैसा हो लेकिन दोनों गाड़ियों की बाहरी लुक और केबिन के अंदर का अहसास दोनों को एक-दूसरे से थोड़ा अलग बनाता है. टोयोटा ग्लैंजा में नया फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और अलग स्टाइल की ग्रिल दी गई है जो इसे थोड़ा ज्यादा प्रीमियम लुक देती है.

वहीं मारुति बलेनो का लुक नेक्सा की सिग्नेचर डिजाइन थीम पर आधारित है. इंटीरियर की बात करें तो दोनों ही गाड़ियों में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स व लेवल-2 एडास जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि ग्लैंजा के केबिन में हल्का डुअल-टोन थीम दिया गया है जबकि बलेनो के अंदर डार्क और स्पोर्टी फील देखने को मिलता है.

एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

टोयोटा ग्लैंजा है थोड़ी महंगी 

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर टोयोटा अपनी ग्लैंजा के लिए बलेनो के मुकाबले 89 हजार रुपये ज्यादा क्यों वसूल रही है. इसका सबसे बड़ा कारण टोयोटा का ब्रांड नाम और उसकी तरफ से मिलने वाली स्टैंडर्ड वारंटी पैकेज है. टोयोटा अपनी गाड़ियों पर आमतौर पर 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी देती है.

जबकि इसके अलावा टोयोटा का शोरूम और सर्विसिंग एक्सपीरियंस थोड़ा ज्यादा प्रीमियम माना जाता है. वहीं दूसरी तरफ मारुति सुजुकी बलेनो पर 2 साल या 40,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है. लेकिन मारुति का सर्विस नेटवर्क देश के हर छोटे-बड़े शहर में आसानी से मिल जाता है.

आपके लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट?

अगर आप अपने पैसों की पूरी वैल्यू चाहते हैं और कम बजट में ज्यादा फीचर्स वाली कार घर लाना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी बलेनो आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी. कम शुरुआती कीमत और बेहद सस्ते मेंटेनेंस के चलते बलेनो मिडिल वर्गीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है.

लेकिन अगर आपको टोयोटा के बैज का भरोसा चाहिए लंबी स्टैंडर्ड वारंटी का फायदा लेना है और सड़क पर थोड़ी सी अलग दिखने वाली गाड़ी पसंद है. तो आप 89000 रुपये ज्यादा देकर टोयोटा ग्लैंजा की तरफ अपना रुख कर सकते हैं. फैसला पूरी तरह से आपकी पसंद, बजट और ब्रांड के भरोसे पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
डीजल ट्रकों का खेल खत्म! आ रहे 2 नए इलेक्ट्रिक ट्रक
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget