एक्सप्लोरर

BMW 520D M Sport: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च किया 5 सीरीज लाइन-अप में नया 520डी एम स्पोर्ट वेरिएंट, 68.90 लाख रुपये है कीमत

BMW 5 सीरीज 520डी एम स्पोर्ट का भारतीय बाजार में लेक्सस ईएस, जगुआर एक्सएफ और ऑडी ए6 जैसी कारों से होता है. लेक्सस ईएस में एक 2487सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 175.67 bhp की पॉवर जेनरेट करता है.

New BMW Car: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारत में अपनी 5 सीरीज लाइन-अप में एक नया वेरिएंट में 520डी एम स्पोर्ट लॉन्च कर दिया है. इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 68.90 लाख रुपये रखी गई है. लेकिन कंपनी ने इस सीरीज के दो वेरिएंट को बंद कर दिया है. बंद होने वाले वेरिएंट्स में 520d लग्जरी लाइन और 50 जहरे एम एडिशन शामिल हैं. अब बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज़ बाजार में 520डी एम स्पोर्ट और 530आई एम स्पोर्ट जैसे दो वेरिएंट्स उपलब्ध है. 

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520डी एम स्पोर्ट के फीचर्स

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज के इस नए 520डी एम स्पोर्ट वेरिएंट में एक अपडेटेड फ्रंट लुक दिया गया है. साथ ही इसका रियर प्रोफाइल काफी स्पोर्टी लगता है. इस बीएमडब्ल्यू सेडान के साइड प्रोफाइल में 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसमें क्रोम एग्जॉस्ट के साथ ब्लू ब्रेक कैलीपर्स और फेंडर पर एम बैजिंग दी गई है. 

कैसे हैं फीचर्स?

कंपनी ने इस कार के केबिन में लेदर स्टीयरिंग व्हील और डोर सिल्स पर M बैजिंग दिया है. जबकि फीचर्स के तौर पर इस कार में कंपनी की लेजरलाइट तकनीक, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम दिए गए हैं. 

कैसा है इंजन?

इस बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस वेरिएंट में भी इस सीरीज की अन्य कारों की तरह समान 2.0-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 190 hp की पॉवर जेनरेट करता है. इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. 

बंद हुई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 530डी और एम5 जहरे 

BMW 5 सीरीज लाइनअप में अब तक सबसे टॉप वैरिएंट 530d था, जिसमें एक 3.0-लीटर डीजल इंजन मिलता था. यह इंजन 265 hp की पावर जेनरेट करता था. अब बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज मिडसाइज लग्जरी सेडान के सेगमेंट में एकमात्र चार सिलेंडर इंजन के साथ आने वाली कार बन गई है. साथ ही कंपनी ने इस सीरीज के M5 कॉम्पिटिशन वैरिएंट को बंद कर दिया है, जिसमें 625hp की पॉवर जेनरेट करने वाला V8 इंजन मिलता था. 

किससे होता है मुकाबला? 

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520डी एम स्पोर्ट का भारतीय बाजार में लेक्सस ईएस, जगुआर एक्सएफ और ऑडी ए6 जैसी कारों से होता है. लेक्सस ईएस में एक 2487सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 175.67 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. जिसे ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 59.71 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- Mahindra XUV 700: महिंद्रा एक्सयूवी 700 के फैंस के लिए आई खुशखबरी, जल्द मिलेगा नया वेरिएंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget