एक्सप्लोरर

TVS Apache RTR 200 4V 2022 में दिया है स्मार्ट कनेक्ट, इस सेगमेंट की बाइक में पहली बार मिल रहे हैं ये कई फीचर

TVS Apache RTR 200 4V 2022 Price: टीवीएस अपाचे अपने सेगमेंट की सबसे अधिक फीचर वाली बाइक रही है। इसमें TVS के SmartXonnect सिस्टम के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

2022 TVS Apache RTR 200 4V: टीवीएस ने भारत में बैक-टू-बैक नए प्रॉडक्ट लॉन्च किए हैं. हाल ही में कंपनी ने कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ नई 2022 TVS Apache RTR 160 4V पेश की और अब, उन्होंने Apache RTR 200 4V को भी अपडेट कर दिया है. नई 2022 TVS Apache RTR 200 4V को हाल ही में भारत में 1.33 लाख रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. यहां हम आपको टॉप 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आपको जानने की जरूरत है.

अपडेटेड हेडलैम्प

नई Apache RTR 160 4V की तरह, अपडेटेड Apache RTR 200 4V में भी हेडलैंप के लिए नया सेट-अप मिलता है. मोटरसाइकिल में हेडलैंप के लिए एक ब्लैक-आउट असेंबली के साथ-साथ बीच में एक नया एलईडी डीआरएल है जो इसे और अधिक स्पोर्टी लुक देता है.

पहले से ज्यादा पावरफुल

2022 TVS Apache RTR 200 4V पुराने मॉडल से थोड़ी ज्यादा पावरफुल है. यह अभी भी 197.75 cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ ही आती है, लेकिन अब 9,000 RPM पर 20.53 हॉर्स पावर की ताकत जेनरेट करेगी और 7,800 RPM पर 17.25 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क देगी. वहीं इसका पुराना मॉडल 8,500 आरपीएम पर 20.2 एचपी की पावर और 7,500 आरपीएम पर 16.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता था. यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.

स्मार्ट कनेक्ट (TVS’ SmartXonnect)

TVS Apache RTR 200 4V हमेशा से ही अपने सेगमेंट की सबसे अधिक फीचर वाली बाइक रही है. इसमें TVS के SmartXonnect सिस्टम के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. कुछ ऐसे फीचर भी हैं जो कि इस सेगमेंट की किसी और बाइक में नहीं हैं. इसमें तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं जोकि स्पोर्ट्स, अर्बन और रेन हैं. इसके अलावा एडजेस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, एक असिस्ट और स्लिपर क्लच, आदि फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: MG Moters EV: एमजी की नई इलेक्ट्रिक कार देने आ रही TATA Nexon को टक्कर, इतनी हो सकती है कीमत

हार्डवेयर

हार्डवेयर की बात करें तो Apache RTR 200 4V के फ्रंट में प्री-लोड एडजस्टमेंट के साथ शोआ फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. ब्रेकिंग को स्पीड में भी जल्दी और आसानी से कंट्रोल किया जा सके इसके लिए इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सिंगल/ड्यूल-चैनल ABS वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है.

यह भी पढ़ें: Maruti Alto 800: मात्र 65000 रुपये में मिल रही है मारुति ऑल्टो 800 कार, जानिए कहां से और कैसे

वेरिएंट और कीमतें

2022 TVS Apache RTR 200 4V भारत में दो वेरिएंट में उपलब्ध है. मोटरसाइकिल के सिंगल-चैनल ABS वैरिएंट की कीमत 1.33 लाख रुपये है, जबकि इसके डुअल-चैनल ABS मॉडल की कीमत 1.38 रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली है. साथ ही, नई Apache RTR 200 4V को तीन रंगों में पेश किया गया है, जिसमें ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget