एक्सप्लोरर

Traffic Rules तोड़ने पर कट सकता है एक लाख रुपये से भी ज्यादा का Challan, पुलिस पेश कर चुकी है उदाहरण

Traffic Rules Violation: अगर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस आपका एक लाख रुपये से भी ज्यादा का चालान काट सकती है.

Traffic Rules Violation Challan Fine: अगर वाहन चलाते समय यातायात नियमों (Traffic Rules) का उल्लंघन करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) आपका एक लाख रुपये से भी ज्यादा का चालान काट सकती है. चालान का जुर्माना इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने किस-किस और कितने नियमों का उल्लंघन किया है. ट्रैफिक पुलिस एक वाहन मालिक का 1.41 लाख रुपये से ज्यादा का चालान काटकर इस बात का उदाहरण पहले ही दे चुकी है. संशोधित मोटर अधिनियम-2019 (New Motor Vehicles Act 2019- Amendment) के लागू होने के बाद ऐसा देखने को मिला था.

ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर सितंबर 2019 में दिल्ली में राजस्थान के एक ट्रक का 1,41,700 रुपये का चालान काटा गया था, जिसे बाद में ट्रक मालिक ने रोहिणी कोर्ट में जाकर भरा था. इसमें ओवरलोडिंग का भी चालान शामिल था. ऐसे ही, दिल्ली पुलिस ने राम किशन नाम के एक शख्स का 2 लाख 500 रुपये का चालान काटा था. इसमें ओवरलोडिंग के 56,000 रुपये, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट न होने के लिए 10,000 रुपये, परमिट वॉयलेशन के लिए 10,000 रुपये सहित तमाम यातायात नियमों के उल्लंघन का जुर्माना शामिल था.

ये भी पढ़ें: Bike और Scooter खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, बाद में पछताने से बच जाएंगे

नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना

  • सामान्य यातायात नियम उल्लंघन पर 500 रुपये का जुर्माना
  • सड़क विनियम उल्लंघन पर 500 रुपये का जुर्माना
  • ट्रैफिक अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने पर 2,000 रुपये का जुर्माना
  • बिना RC के वाहन का उपयोग करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना
  • बिना DL के वाहन चलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना
  • DL कैंसिल होने के बाद भी वाहन चलाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना
  • लाइट मोटर व्हीकल (LMV) के लिए ओवरस्पीडिंग पर 1000 रुपये का जुर्माना
  • मध्यम आकार के वाहनों के लिए ओवरस्पीडिंग पर 2000 रुपये का जुर्माना
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10,000 हजार रुपये का जुर्माना
  • रेड लाइन जंप करने पर 500 रुपये का जुर्माना
  • सीट बेल्ट ना लगाने पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना

ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं

नियमों का पालन करें
ऐसे में सही यही रहेगा कि जब भी आप सड़क पर वाहन लेकर निकलें तो आपको यातायात नियमों का कड़ाई के साथ पालन करना चाहिए. यातायात नियमों का पालन करने के कई फायदे होते हैं. इससे यातायात सुचारू रूप से चलता है और यातायात के समय आपकी सुरक्षा बढ़ती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
Embed widget