एक्सप्लोरर

Best 5 Sports Bikes in India: खरीदनी है नई स्पोर्ट्स बाइक, तो ये हैं कम कीमत में मिलने वाले सबसे बेहतरीन मॉडल्स

Yamaha R15 Price : यामाहा R15 V4 के स्टैंडर्ड मॉडल में एक 155cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.89 लाख रूपये है.

Top 5 Affordable Sports Bikes: देश में अन्य बाइक्स के साथ ही स्पोर्ट्स बाइक्स की भी खूब बिक्री होती है क्योंकि बहुत सारे लोग स्पोर्ट्स मोटरसाईकिल ही चलाना पसंद करते हैं. हालांकि ये बाइक्स आम बाइक्स से थोड़ी महंगी होती हैं लेकिन फिर भी इनकी बिक्री में कोई कमी नहीं आती है. लेकिन बाजार में इनके कुछ सस्ते विकल्प भी उपलब्ध हैं. यदि आप भी एक नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन आपका बजट थोड़ा कम है तो हम आज आपको देश में बिकने वाली 5 ऐसी स्पोर्ट्स बाइक के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत दो लाख रूपये के अंदर है और ये देखने में भी बहुत आकर्षक लगती हैं. 

KTM RC 125

KTM RC 125 में एक 124.5cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 20.4hp की शक्ति और 16.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इस बाइक को अपडेटेड चेसिस पर कबोल्टेड सब-फ्रेम के साथ तैयार किया गया है. इसमें स्प्लिट-स्टाइल सीट, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम, मस्कुलर फ्यूल टैंक मिलता है. साथ ही इसमें 5 स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलता है. इस बाइक की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.81 लाख रूपये है.

यामाहा MT-15

यामाहा की MT-15 बाइक में एक 155cc वाला सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ  जुड़ा हुआ है. इसमें एक डिफ्रेंट लुक के साथ शानदार हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सीट, ऐरो शेप्ड मिरर दिए गए हैं. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.6 लाख रुपये से शुरू होती है. 

बजाज डोमिनार 250

बजाज डोमिनार 250 में एक 248.7cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से अटैच्ड है. इसमें डुअल बैरल एग्जॉस्ट सिस्टम, ऑलवेज-ऑन LED हेडलाइट्स, ड्यूल-टोन पेंट स्कीम, चौड़े हैंडलबार, एंगुलर मिरर, मस्कुलर फ्यूल टैंक, ग्रैब रेल्स, स्प्लिट LED टेललाइट्स और स्प्लिट-टाइप सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसमें डुअल-चैनल ABS भी देखने को मिलता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.75 लाख रूपये है.

बजाज पल्सर 250

इस बाइक को कंपनी ने N250 और F250 जैसे वेरिएंट्स में साल जून में लॉन्च किया था. इस बाइक में एक 248.7cc का 4-स्ट्रोक ऑयल-कूल्ड FI इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 24.5PS की मैक्सिमम पावर और 21.5Nm का उच्चतम टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED प्रोजेक्टेड हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और नया फ्रंट काउल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है.

यामाहा R15

यामाहा R15 V4 के स्टैंडर्ड मॉडल में एक 155cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 18.23hp की मैक्सिमम पावर और 13.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. साथ ही सिंगल-चैनल ABS और दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक की भी सुविधा मिलती है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.89 लाख रूपये है.

यह भी पढ़ें :-

Upcoming Cars: इस त्योहारी सीजन में खरीदनी है नई कार, तो इन आने वाली कारों पर जरूर करें विचार, देखें पूरी लिस्ट

Cars Waiting Period: साल भर बाद लेनी है इन गाड़ियों में से कोई एक, तो आज ही कर लें बुकिंग, इतना लंबा है वेटिंग पीरियड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget