एक्सप्लोरर

Upcoming Cars: इस त्योहारी सीजन में खरीदनी है नई कार, तो इन आने वाली कारों पर जरूर करें विचार, देखें पूरी लिस्ट

Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400 को भी लॉन्च करने वाली है. यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XUV300 से लंबी होने वाली है.

Upcoming Cars in India 2022: महामारी के कारण पिछले दो सालों से मंदी के बाद इस साल ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में कई नई कारें लॉन्च कर चुकी हैं और अभी ये सिलसिला अगले कुछ समय तक बरकरार रहने वाला है. आगामी त्योहारी सीजन में कई बहुप्रतीक्षित नई कारों का अभी बाजार में आना बाकी है, जिनमें हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं. अगर आप भी कोई नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बस थोड़ा सा और इंतजार करिए क्योंकि सितंबर माह में एक से बढ़कर एक नई कारें लॉन्च होने वाली हैं. आइए देखते हैं इन कारों की लिस्ट.  

Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota की यह पहली मिड साइज एसयूवी जुलाई में अनवील की गई थी, जिसकी कंपनी बुकिंग भी शुरू कर चुकी है. इस कार में 1.5L माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलने वाला है. साथ ही यह कार ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है. यह कार लॉन्चिंग के बाद भारत में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से मुकाबला करेगी.  

Hyundai Venue N-Line

पिछले साल हुंडई ने भारत में अपने i20 मॉडल को N- Line के रूप में लॉन्च किया था, और अब कंपनी उसी तर्ज पर अपनी वेन्यू का भी N- Line वर्जन लॉन्च करने वाली है. इसके लिए 6 सितंबर की तारीख तय की गई है. वेन्यू N लाइन 1.0 L टर्बो-पेट्रोल इंजन के केवल एक ही विकल्प में उपलब्ध होगी. इस कार को N6 और N8 जैसे दो ट्रिम्स में पेश किया जाएगा. इस कार में मौजूदा मॉडल की अपेक्षा कई बदलाव देखने को मिलेंगे. जिनमें एन लाइन बैज, नए कलर ऑप्शंस, एल्यूमीनियम पैडल और स्पोर्टियर बंपर शामिल हैं. 

Maruti Suzuki Grand Vitara 

मारुति की इस अपकमिंग एसयूवी में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के जैसा ही 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116 पीएस) और 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (103 पीएस) इंजन देखने को मिलेगा. इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ तीन ड्राइव मोड पेट्रोल, हाइब्रिड और प्योर ईवी देखने को मिलेंगे. इस एसयूवी में छह एयरबैग्स 360 डिग्री कैमरा और हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव के साथ ढेर सारे अन्य फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

Mahindra XUV400 EV 

महिंद्रा देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400 को भी लॉन्च करने वाली है. यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा XUV300 से लंबी होने वाली है. इस गाड़ी में एक 150hp का सिंगल फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है. साथ ही इसमें ADAS और एड्रेनोएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें :-

Old Car Tips: कहीं पुरानी गाड़ी खरीदकर पछताना न पड़ जाए, इसलिए तुरंत करें ये काम

Cars Waiting Period: साल भर बाद लेनी है इन गाड़ियों में से कोई एक, तो आज ही कर लें बुकिंग, इतना लंबा है वेटिंग पीरियड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?

Embed widget