Rakhi पर बहन को तोहफे में दें कार, बजट 5 लाख रुपये से भी कम
क्षाबंधन पर बहन को दें सरप्राइज गिफ्ट. 5 लाख रुपये से कम बजट में आती हैं ये 4 शानदार कारें. बेहतरीन माइलेज और फीचर्स की पूरी जानकारी पढ़ें.

28 अगस्त को पुरे भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा. इस खास मौके पर आप अपनी बहन को एक बेहतरीन गिफ्ट दे कर खुश कर सकते हैं. रक्षाबंधन से ठीक पहले आज हम इस खबर में आपको बताएंगे कुछ ऐसी शानदार कारों के बारें में जिसे आप बजट में खरीद सकते हैं. अक्सर देखा जाता है लोगों को लगता है कि कार खरीदना बहुत महंगा सौदा है और इसके लिए भारी-भरकम बजट की जरूरत होती है.
हालांकि, भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आज भी कई ऐसी कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश कारें मौजूद हैं जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है. ये कारें न सिर्फ बजट में बिल्कुल फिट बैठती हैं बल्कि इनका माइलेज और मेंटेनेंस भी बेहद किफायती रहता है. तो चलिए जानते हैं 5 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली उन 4 बेहतरीन कारों के बारे में जो आपकी बहन के लिए एकदम परफेक्ट गिफ्ट साबित हो सकती हैं.
1. ऑल्टो K10
आपको बता दें कि, भारतीय मिडिल परिवार के बीच मारुति ऑल्टो का नाम सालों से पहली पसंद बना हुआ है. अगर आपका बजट सीमित है, तो मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 आपकी बहन के लिए सबसे सही कार साबित होगी. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.70 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 5.45 लाख रुपये तक जाती है.
इस गाड़ी में आपको 1.0-लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो बहुत ही स्मूथ और रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है. शहर के भारी ट्रैफिक में इसे संभालना और छोटी जगहों पर पार्क करना बेहद आसान रहता है. माइलेज के मामले में यह कार बेहद शानदार है और 1 लीटर पेट्रोल में करीब 24 से 25 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर लेती है.

Image Credit- AI Generated
यह भी पढ़ें: Working Women के लिए बेस्ट हैं ये स्कूटर, कीमत 68 हजार रुपये से शुरू
2. मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
वहीं, अगर आपकी सिस्टर को ऊंची सीटिंग पोजिशन और SUV जैसा एग्रेसिव डिजाइन कार पसंद है तो मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एक बेहतरीन विकल्प है. इस कार की शुरुआती कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और मिनी SUV वाले लुक की वजह से इसे सड़क पर चलाना बेहद आसान होता है.
जबकि कार के अंदर अच्छा हेडरूम और केबिन स्पेस मिल जाता है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, इसका माइलेज भी 24 से 25 किमी प्रति लीटर के आसपास रहता है जो जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ता.
3. रेनॉल्ट क्विड
रेनॉल्ट क्विड युवाओं और महिलाओं के बीच अपने अट्रैक्टिव डिजाइन और स्पोर्टी लुक के लिए काफी लोकप्रिय है. इस खूबसूरत हैचबैक कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.30 लाख रुपये से शुरू होती है. इसका आक्रामक फ्रंट ग्रिल, LED DRLs और मस्कुलर बॉडी लाइन इसे सेगमेंट की बाकी कारों से काफी अलग और स्टाइलिश बनाते हैं.
वहीं, कार के अंदर 8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा और 279 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

Image Credit- AI Generated
4. मारुति सुजुकी सेलेरियो
वहीं, अगर आप थोड़ा सा बजट बढ़ाकर एक ज्यादा स्पेशियस और प्रीमियम फील देने वाली कार लेना चाहते हैं तो मारुति सुजुकी सेलेरियो का बेस वेरिएंट एक बढ़िया ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.70 लाख रुपये के आसपास है. यह गाड़ी अपनी केबिन स्पेस, चौड़ी सीटों और बेहतरीन राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है.
जबकि इसका पेट्रोल वेरिएंट 25 से 26 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है जो इसे देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारों में शामिल करता है. अगर आप ट्रैफिक के झंझट से बहन को बचाना चाहते हैं तो इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है. इस रक्षाबंधन पर इनमें से कोई भी कार गिफ्ट करके आप अपनी बहन के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिना इंश्योरेंस चला रहे कार? इतना लग सकता है जुर्माना




















