एक्सप्लोरर

Air India Plane Crash के बाद चर्चा में आया Boeing और Airbus, जानें इन दोनों में क्या है अंतर?

Airbus vs Boeing Difference: एयर इंडिया हादसे के बाद बोइंग विमान चर्चा में है. आइए जानते हैं कि एयरबस और बोइंग विमान में क्या फर्क है? और नोज, विंडो और टेल डिजाइन से एयरबस और बोइंग को कैसे पहचानें.

Airbus vs Boeing: 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक Boeing 787-8 Dreamliner विमान उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 241 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई और सिर्फ एक व्यक्ति ही बच पाया.

इस हादसे के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एयरबस और बोइंग में क्या फर्क होता है? आमतौर पर जब आप फ्लाइट पकड़ते हैं या एयरपोर्ट पर खड़े होकर जहाज देखते हैं तो यह पहचानना थोड़ा मुश्किल लगता है कि वह एयरबस है या बोइंग, लेकिन कुछ आसान बातें ध्यान में रखें तो आप भी इसे पहचान सकते हैं.

नोज (नाक का हिस्सा):

बोइंग विमानों की नोज नुकीली और तेज होती है, जो देखने में एक तीर जैसी लगती है, जबकि एयरबस विमानों की नोज़ गोल और थोड़ी चपटी होती है, जिसमें हल्की गोलाई नजर आती है.

कॉकपिट की खिड़कियां

बोइंग की कॉकपिट विंडो नीचे की ओर V-शेप में तिरछी होती हैं और इसकी आखिरी खिड़की का कोना नुकीला होता है. इसके विपरीत, एयरबस की विंडो ज्यादा चौकोर होती हैं और आखिरी खिड़की का ऊपरी कोना थोड़ा कटा हुआ दिखाई देता है.

इंजन का आकार और स्थिति

बोइंग के इंजन ऊपर से गोल और नीचे से फ्लैट होते हैं, जो विंग के आगे की ओर लगे होते हैं, जबकि एयरबस के इंजन पूरी तरह से गोल होते हैं और विंग के ठीक नीचे जुड़े होते हैं.

टेल (पूंछ) की बनावट

बोइंग विमानों की टेल हल्के ढलान के साथ बॉडी से जुड़ती है, जबकि एयरबस विमानों की टेल सीधे और बिना ढलान के जुड़ी होती है.

लैंडिंग गियर (पहियों का ढांचा)

टेकऑफ के बाद बोइंग के रियर लैंडिंग गियर का कुछ हिस्सा बाहर से दिखाई देता है क्योंकि इसमें कोई कवर नहीं होता, जबकि एयरबस के रियर गियर पूरी तरह से बॉडी के अंदर बंद हो जाते हैं और बाहर से नहीं दिखते हैं.

ये भी पढ़ें: ऐसा क्यों कि Mercedes की इस गाड़ी को खरीद सकेंगे सिर्फ 30 लोग? कंपनी ने लॉन्च किया कलेक्टर एडिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget