एक्सप्लोरर

ऐसा क्यों कि Mercedes की इस गाड़ी को खरीद सकेंगे सिर्फ 30 लोग? कंपनी ने लॉन्च किया कलेक्टर एडिशन

Mercedes AMG G63 Collector Edition: मर्सिडीज-AMG ने भारत में G63 कलेक्टर एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी सिर्फ 30 यूनिट्स ही उपलब्ध हैं. आइए जानें इसकी कीमत, डिजाइन और क्या इसे खास बनाता है.

Mercedes AMG G63 Collector Edition: भारत में लग्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है, और अब कस्टम मेड सुपर लग्जरी गाड़ियों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. Mercedes-AMG G63 Collector Edition इसी ट्रेंड का ताजा उदाहरण है, जिसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है.

क्या है Mercedes G63 Collector Edition?

दरअसल, ये एक खास एडिशन है, जिसे सिर्फ भारत के लिए तैयार किया गया है. इसकी केवल 30 यूनिट्स ही बनी हैं और यह मौजूदा टॉप-एंड मर्सिडीज ग्राहकों को ऑफर की गई है. यह भारत में अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता और customization की ओर रुझान को बताता  है.

खास पेंट और डिजाइन ऑप्शन

Mercedes-AMG G63 Collector Edition को खासतौर पर भारत के मानसून को लेकर डिजाइन किया गया है, जिसमें दो अनोखे पेंट कलर-Mid Green Magno और Red Magno शामिल हैं. इसके अलावा, इस कलेक्टर एडिशन में 22-इंच के गोल्ड फिनिश एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं.

केबिन में लिखवा सकते हैं अपना नाम

एसयूवी के केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर मिलता है, जिसमें मैनुफैक्चर कैटालाना बेज और ब्लैक नप्पा लेदर सीट अपहोल्स्ट्री के साथ ओपन-पोर नेचुरल वॉलनट वुड डैशबोर्ड ट्रिम शामिल है, लेकिन इस कलेक्टर एडिशन की सबसे खास बात यह है कि कार मालिक को अपने ग्रैब हैंडल पर नाम कस्टमाइज करवाने की सुविधा भी मिलती है, जिससे कार को एक पर्सनल टच मिलता है.


ऐसा क्यों कि Mercedes की इस गाड़ी को खरीद सकेंगे सिर्फ 30 लोग? कंपनी ने लॉन्च किया कलेक्टर एडिशन

इंटीरियर में भी मिलेगा एक्सक्लूसिव टच

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें भी एक्सक्लूसिव कस्टम टच्स देखने को मिलते हैं. AMG स्पोर्ट सीट्स, कंट्रास्ट स्टिचिंग और प्रीमियम फिनिशिंग इसकी खासियत हैं. ग्राहक चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार नाम भी अंदर कस्टमाइज करवा सकते हैं, जिससे यह कार चलाने के साथ-साथ अंदर बैठने पर भी रॉयल अनुभव देती है.

कैसी है परफॉर्मेंस ?

परफॉर्मेंस की बात करें तो G63 Collector Edition में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही दमदार 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन दिया गया है जो 577 bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह SUV सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है. हालांकि इंजन में कोई नया अपडेट नहीं है, लेकिन इसका स्टाइल और एक्सक्लूसिव अपील इसे बेहद खास बनाता है.

इस कलेक्टर एडिशन की कीमत 4.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास बताई जा रही है और इसकी उपलब्धता भी सिर्फ चुनिंदा मौजूदा मर्सिडीज टॉप-एंड ग्राहकों के लिए सीमित रखी गई है. सीमित यूनिट्स और विशेष कस्टम फीचर्स इसे एक कलेक्टर्स आइटम बनाते हैं. इस स्पेशल एडिशन के जरिए यह भी साफ होता है कि भारत का लग्जरी कार बाजार अब पहले से ज्यादा परिपक्व हो चुका है. यहां ग्राहक अब सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि पर्सनल स्टाइल और एक्सक्लूसिविटी को भी अहमियत दे रहे हैं. आने वाले समय में हम भारत के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई और भी कई लग्जरी कारों को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kia Carens Clavis की डिलीवरी शुरू: 7-सीटर SUV लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहकों को भा रही नई कार, जानिए खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
Mahindra BE 6 Price: 11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget