एक्सप्लोरर

देशभर में DL और RC समेत ये 18 सर्विस हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे होंगे सारे काम

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने DL और RC समेत 18 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की आरसी के काम के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

भारत में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर RC को रिन्यू करवाना अपने आप में मुश्किल काम है, लेकिन अब आपको इन सब काम के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. दरअसल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने RTO से जुड़ी 18 सेवाओं को अब ऑनलाइन कर दिया है, मतलब अब आपको आरटीओ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. मंत्रालय की तरफ से ट्विटर पर इसकी जानकारी दी गई.

नागरिकों की सुविधा के लिए फैसला सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि 'नागरिकों को सुविधाजनक और बिना परेशानी के सेवाएं देने के लिए, मंत्रालय नागरिकों को कार्यान्वयन एजेंसियों के जरिए कॉन्टैक्टलैस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार की आवश्यकताओं की जानकारी देने के लिए, मीडिया और व्यक्तिगत नोटिस के जरिए व्यापक प्रचार के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करेगा.'

आधार से DL और RC से कराना होगा लिंक केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की आरसी को आधार से लिंक करने के लिए कहा है. अब आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं ली जा सकेंगी. सरकार के इस फैसले से RTO में लगने वाली भीड़ से लोगों को राहत मिलेगी. अब आप आधार-लिंक्ड वेरिफिकेशन से घर बैठे ही कई काम करवा सकेंगे.

ये सर्विस हुईं ऑनलाइन आधार लिंक्ड वेरिफिकेशन के माध्यम से 18 सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं. इन सेवाओं में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का रीन्यूअल, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी में एड्रेस चेंज, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, लाइसेंस से गाड़ी की श्रेणी को सरेंडर करना, टेंपरेरी व्हीकल रजिस्ट्रेशन, पूरी तरह से बनी हुई बॉडी के साथ मोटर वाहन के रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करने जैसी सर्विस कों शामिल किया गया है.

ये काम भी होंगे ऑनलाइन इनके अलावा रजिस्ट्रेशन का डुप्लिकेट सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवेदन, रजिस्ट्रेश के सर्टिफिकेट के लिए NOC देने के लिए आवेदन, मोटर वाहन के स्वामित्व के ट्रांसफर की सूचना, मोटर वाहन के मालिकाना हक के ट्रांसफर के लिए आवेदन, पंजीकरण प्रमाण पत्र में एड्रेस चेंज करने की सूचना, मान्यता प्राप्त ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र से चालक प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण के लिए आवेदन, राजनयिक अधिकारी के मोटर वाहन के पंजीकरण के लिए आवेदन, राजनयिक अधिकारी के मोटर वाहन के नए पंजीकरण चिह्न के असाइनमेंट के लिए आवेदन, किराया-खरीद समझौते का अनुबंध या किराया-खरीद समापन समझौता भी ऑनलाइन कर दिया गया है.

सिर्फ आधार से होंगे सारे काम वहीं केंद्र सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है. ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसी दूसरे डॉक्युमेंट्स नहीं देने होंगे. आपको सिर्फ parivahan.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करना होगा और आप घर बैठे 18 सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान, नहीं काटने होंगे RTO के चक्कर बस करें ये काम Aadhar Card का स्टेटस ऐसे करें चेक, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget