एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए करें ये छोटा सा काम, दूर होगा पितृ दोष

Shradh 2023: पितृ पक्ष में पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है. पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए यह समय उत्तम माना जाता है.

Pitru Paksha Dates: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के समय का खास महत्व माना जाता है. 15 दिनों की यह विशेष अवधी पूर्वजों को समर्पित होती है. पितृ पक्ष में स्नान, दान, पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं. पितृ पक्ष में पूर्वजों के प्रति कृतज्ञ होकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है. पितरों का श्रद्धा पूर्वक श्राद्ध करके उनका पिंड दान और तर्पण किया जाता है. इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर से हो रही है और इसकी समाप्ति 14 अक्टूबर को होगी.

मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज किसी ना किसी रूप में धरती पर हमसे मिलने आते हैं और श्राद्ध को ग्रहण कर हमें आशीर्वाद देते हैं. पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी पितृ पक्ष का समय उत्तम होता है. जानते हैं कि इस समय कुछ उपाय करने से पितरों की आत्म का शांति मिलती है. जानते हैं इसके बारे में.

पितृ पक्ष में करें ये काम

पितृ पक्ष की समय अवधि अपने पितरों की कृपा प्राप्त करने और उनकी आत्मा को शांति पहुंचाने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है. पितृ पक्ष के दौरान किसी ज्ञानी से श्राद्ध कर्म या पिंडदान करवाना चाहिए. इससे उनके आत्मा को शांति मिलती है और वो अपना आशीर्वाद देते हैं. पितरों के मृत्यु की तिथि का पता हो तो श्राद्ध कर्म या पिंडदान उसके अनुसार ही 
किया जाना चाहिए. अगर आपको अपने पूर्वजों की मृत्यु की तिथि नहीं पता है तो आप आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पिंडदान कर सकते हैं. इससे भी पूर्ण फल की प्राप्ति होती है.

अगर आप पितृ दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पितृ पक्ष के दौरान भूखे और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं. इसके अलावा मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर के बजरंगबली को चोला चढ़ाएं. पशु पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें. मंगलवार के दिन वृद्ध आश्रम जाकर वृद्धों की सेवा करें.

पितृ पक्ष में हर दिन गौ माता को आटे की लोइयां बनाकर खिलाएं और उनकी सेवा करें. किसी भी शुभ काम से पहले अपने पूर्वजों को याद करना ना भूलें. घर आए मेहमानों और भिखारियों का अनादर ना करें. उन्हें भोजन कराएं और कुछ दान-दक्षिणा देकर ही विदा करें. 

ये भी पढ़ें

इन राशियों के लिए शुभ नहीं आने वाला सप्ताह, कई चुनौतियों से होगा सामना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget