एक्सप्लोरर

बारिश, बाढ़ और विमान हादसा...सब पहले ही बता दिया था! जोधपुर के ज्योतिषी की भविष्यवाणी फिर साबित हुई सही

डॉक्टर अनीष व्यास की भविष्यवाणी एकबार फिर सच हुई है. 7 जून को अहमदाबाद में वायुयान दुर्घटना के बाद भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है. जोधपुर के ज्योतिषी ने इसके पहले ही संकेत दे दिए थे.

वायुयान हादसे से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी! 5 जून को डॉ. अनीष व्यास ने बारिश और आपदा का योग बताया था, 7 जून को ये भविष्यवाणी सच हुई, जब क्रूर ग्रहों की युति बनी विनाश का संकेत, इस संकट को लाने में 'कुंजकेतु योग' का बड़ा हाथ था.

5 जून की भविष्यवाणी हुई सच: बारिश, आपदा और हादसे के संकेत
5 जून 2025 को पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने एक गंभीर चेतावनी दी थी. 

उन्होंने कहा था कि 7 जून को सिंह राशि में मंगल और केतु की युति से ‘कुंजकेतु योग’ बनेगा, जो वायुयान दुर्घटनाओं, अग्निकांड, भूस्खलन, और तेज बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं का संकेत देता है. इससे जुड़ी पुरानी भविष्यवाणी पढ़ने के लिए नीचे इमेज पर क्लिक करें-


बारिश, बाढ़ और विमान हादसा...सब पहले ही बता दिया था! जोधपुर के ज्योतिषी की भविष्यवाणी फिर साबित हुई सही

ठीक 7 जून को मंगल ने सिंह राशि में प्रवेश किया, और भारत के विभिन्न हिस्सों में घटनाएं घटित होने लगीं, अहमदाबाद में विमान दुर्घटना, 12 घंटे से जारी भारी बारिश, और हिमाचल व राजस्थान में आपदा जैसी स्थिति. यह भविष्यवाणी न केवल सटीक रही, बल्कि इसकी टाइमिंग भी चौंकाने वाली रूप से सही साबित हुई.

क्या है 'कुंजकेतु योग' और क्यों है खतरनाक?
"शनिवत राहु व कुंजवत केतु" यह श्लोक बताता है कि राहु शनि के समान और केतु मंगल के समान फल देते हैं. कुंजकेतु योग तब बनता है जब मंगल और केतु एक ही राशि में युति करें, खासकर जब वह राशि सिंह (अग्नि तत्व की राशि) हो. यह योग-

  • वायुयान हादसे
  • अग्निकांड
  • अचानक मौसम परिवर्तन
  • बिजली गिरना, गैस रिसाव
  • जनहानि और दुर्घटनाओं
  • जैसी घटनाओं को जन्म दे सकता है.

भारत की कुंडली के चौथे भाव में आ रहे मंगल और केतु भारत की आंतरिक स्थिरता और मौसम पर भारी प्रभाव डाल सकते हैं.

अहमदाबाद से हिमाचल तक: क्या घटनाएं घटीं?

  • अहमदाबाद में 12 घंटे की बारिश, बाढ़ जैसे हालात, एक व्यक्ति की मौत
  • सूरत में रेस्क्यू अभियान, गर्भवती महिला को फायर ब्रिगेड ने बचाया
  • हिमाचल में 5 बादल फटने की घटनाएं
  • राजस्थान के बांसवाड़ा में एक दिन में 8 इंच बारिश
  • कुल्लू में 2000 टूरिस्ट फंसे

डॉ.. अनीष व्यास की चेतावनी: 28 जुलाई तक सावधानी जरूरी
"सिंह राशि में मंगल-केतु की युति 28 जुलाई तक बनी रहेगी. इस दौरान पहाड़ी इलाकों की यात्रा, तेज रफ्तार वाहन और लापरवाही से बचें."

अशुभ संभावनाएं  शुभ प्रभाव
अग्निकांड, भूकंप, वायु दुर्घटना मौसम सुधार, अच्छी बारिश
राजनैतिक अस्थिरता अर्थव्यवस्था में सुधार
वाहन दुर्घटनाएं वैज्ञानिक शोध में सफलता
जनहानि रोजगार में वृद्धि, व्यापार में तेजी

डॉ.. अनीष व्यास की सटीक भविष्यवाणियों का रिकॉर्ड
अब तक 597 से अधिक सटीक भविष्यवाणियां, जिनमें शामिल हैं-

  • 11 सितंबर दिल्ली-एनसीआर का भूकंप
  • 2020 में जो बाइडेन की जीत
  • कोरोना की तीनों लहरों की भविष्यवाणी
  • 2000 के नोट बंदी की भविष्यवाणी
  • पाकिस्तान विमान दुर्घटना, फ्रांस एयर क्रैश
  • योगी आदित्यनाथ की जीत
  • कृषि कानून वापसी
  • अहमदाबाद अग्निकांड और गैस रिसाव घटनाएं

FAQ
Q. कुंजकेतु योग कब तक बना रहेगा?
A. 7 जून से 28 जुलाई 2025 तक.

Q. इस योग के दौरान क्या सावधानी रखें?
A. यात्राएं सीमित रखें, वाहन सावधानी से चलाएं और प्राकृतिक आपदा की आशंका को नजरअंदाज न करें.

Q. क्या पहले भी इस योग के दौरान घटनाएं हुई हैं?
A. हां, ऐतिहासिक रूप से मंगल-केतु की युति के दौरान कई बार युद्ध, दुर्घटनाएं और मौसम संबंधित आपदाएं हुई हैं.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मकर राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में मेहनत दिलाएगी बड़ा पद या आएगा जीवन का निर्णायक मोड़?
Half Year Horoscope 2026: मकर राशि वालों के लिए अगले 6 महीने क्या लेकर आएंगे?
Lamine Yamal: 18 साल की उम्र में दुनिया पर छाए लामिन यामाल, क्या कम उम्र में सफलता दिलाते हैं ये 3 ज्योतिषीय योग?
Lamine Yamal: 18 साल की उम्र में दुनिया पर छाए लामिन यामाल, क्या कम उम्र में सफलता दिलाते हैं ये 3 ज्योतिषीय योग?
Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: शिव योग और हस्त नक्षत्र का महासंयोग, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 20 जुलाई: शिव योग में किस राशि पर बरसेगी महादेव की कृपा?
Aaj ka Meen Rashifal 20 July 2026: शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
शिव योग से बढ़ेगी आय, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget