एक्सप्लोरर

Shani Sadesati: शनि की साढ़ेसाती 2025 में किसे करेगी सबसे ज्यादा परेशान! जानें इससे बचने के उपाय

Shani Sadesati 2025: साल 2025 शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. शनि के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो चुकी है. जानें साढ़ेसाती से बचने के उपाय.

Shani Sadesati 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है. शनि देव प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. इस साल 29 मार्च को शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. 

ऐसे में कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी देखने को मिलेगा. साल 2025 में शनि गोचर के साथ ही मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू हो चुकी है. जिसमें कुंभ राशि की साढ़ेसाती खत्म होने वाली है और मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो चुका है.

2025 में मेष, मीन और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती
ऐसे में शनि साढ़ेसाती का अधिक प्रभाव मेष, मीन और कुंभ राशि वालों पर रहेगा. वहीं शनि गोचर के साथ ही सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो चुकी है. जिसके कारण सिंह और धनु राशि के लोगों को भी सावधानी रखने की जरूरत है. 

शनि साढ़ेसाती के उपाय
शनिदेव की साढ़ेसाती से बचने के लिए कुछ उपाय कारगर साबित हो सकते हैं. ऐसे में शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं. इसके साथ ही-

  • शनिवार को शनिदेव के सामने सरसों का तेल चढ़ाएं.
  • इसके साथ ही शनिवार के दिन छायदान करने से भी शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचा सकता है. 
  • इसके लिए लोहे के पात्र में 250 ग्राम तेल लेकर उसमें अपनी छाया देखें और उस तेल को दान कर दें. ऐसा करने से लाभ मिलेगा.
  • इसके साथ ही शनिवार के दिन भगवान शिव, माता पार्वती और हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि साढ़ेसाती से बचा जा सकता है.
  • इसके साथ ही गरीबों की मदद करने से भी शनि साढ़ेसाती से बचा जा सकता है. 

वहीं शनि ढैय्या से बचने के उपाय इस प्रकार है-
वहीं जिन राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है, उन्हें कुछ कामों से दूरी बनानी पड़ेगी,तभी जाकर उन्हें ढैय्या से छुटकारा मिलेगा. 

  • शनि ढैय्या से बचने के लिए शराब पीना छोड़ दे. 
  • झूठ बोलने की आदत बदलें.
  • किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें.
  • लोगों की मदद करना शुरू करें. 
  • हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. 
  • शनिवार के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करें. 
  • घर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • इन कामों को करने से शनि ढैय्या से छुटकारा मिलने के साथ ही शनि देव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. जो लोग इन कामों को करते हैं, उन्हें शनि ढैय्या से डरने की जरूरत नहीं है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget