एक्सप्लोरर

Mangal Gochar 2025: क्या है कुजकेतु योग ? मंगल गोचर से इसका क्या संबंध, किन राशियों को रहना होगा सतर्क जानें

Mangal Gochar 2025: हर व्यक्ति के जीवन में मंगल ग्रह विशेष प्रभाव डालता है और इसलिए जब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका भी जीवन में कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जरूर होता है.

Mangal Gochar 2025: मंगल का राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष विज्ञान में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है. मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालता है. मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, शक्ति और शौर्य का कारक माना जाता है.

मंगल गोचर 2025 कब ?

मंगल ग्रह 7 जून को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और इसमें 28 जुलाई तक रहेंगे. मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य,  गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल ग्रह का ज्योतिष विज्ञान में विशेष महत्व है. मंगल का राशि परिवर्तन कुछ विशेष राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

कुजकेतु योग कितना खतरनाक ?

7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही केतु विराजमान हैं. जब दो क्रूर ग्रहों की युति होती है तो कुंजकेतु योग बनता है. जो अशुभ होता है. इसके अतिरिक्त ज्योतिष की एक उक्ति के अनुसार 'शनिवत राहु व कुन्ज वत केतु' अर्थात राहु शनि के सामान और केतु मंगल के सामान फल देता है. मेदिनी ज्योतिष में राहु और केतु के राशि और नक्षत्र में गोचर से नकारात्मक घटनाओं जैसे अग्निकांड, महामारी , दुर्घटना, राजनीतिक उठापटक, जातिवाद, धार्मिक उन्माद आदि की भविष्यवाणी की जाती है.

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों का अपना स्वभाव और अलग-अलग कारक तत्व होते हैं. ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग काफी बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान होते हैं. ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है. मंगल ग्रह कर्क राशि में ही नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने जाते हैं.

सिंह राशि में मंगल और केतु की युति

7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही केतु विराजमान हैं. जब दो क्रूर ग्रहों की युति होती है तो कुंजकेतु योग बनता है. जो अशुभ होता है. मंगल और केतु की युति सिंह राशि में होने जा रही है. मंगल जो एक अग्नि तत्व के ग्रह हैं और केतु जो एक छाया ग्रह है दोनों की युति अग्नि तत्व की राशि सूर्य में होने बेहद विनाशकारी साबित होने वाला है.

वैदिक ज्योतिष में मंगल को पराक्रम, साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक ग्रह बताया गया है. जबकि केतु मोक्ष, वैराग्य और आध्यात्म का कारक ग्रह है. जब भी मंगल और केतु सिंह राशि से गोचर करते हैं जो भी घटनाएं होंगी वो अपने आप में स्पेशल होगी. मंगल और केतु भारत के फोर्थ हाउस में आने वाले हैं. एक नहीं दो नहीं तीन-तीन अग्नि तत्व इस समय में भारतवर्ष की कुंडली में शांति और स्थिरता को प्रभावित कर सकते हैं.

1989 में कुजकेतु योग से घटी थी ये घटना

आखिरी बार अगस्त 1989 में मंगल और केतु सिंह राशि में इकट्ठे हुए थे. उस समय में तत्कालीन प्रधानमंत्री जो वी.पी सिंह थे उस समय की राजनीति में एक भूकंप ला दिया था. इस घटना ने पूरे के पूरे आने वाली हिस्ट्री को बदल के रख दिया था. यही घटना थी जिसने 1990 में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन वाली जो हृदय विदारक घटना थी उसको भी जन्म दिया था.

7 जून से लेके 28 जुलाई 2025 के बीच में मंगल और केतु यह सिंह राशि से गोचर करने वाले हैं. और इस बार यह समय है 51 दिन का यह 51 दिन है इनमें जो भी घटनाएं होंगी वो अपने आप में स्पेशल होंगी. इन दिनों में जो भी कुछ घटनाक्रम होंगे कई बार वो बीज का काम करेंगे जिसकी फसल आने वाला समय काटेगा और ये फसल भी बड़ी महत्वपूर्ण होगी. ये हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाने वाले समय बनेंगे.

मंगल का शुभ-अशुभ प्रभाव

  • प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना. दुर्घटना होने की आशंका है.
  • देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी. भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है.
  • जनजीवन सामान्य होगा। माैसम भी बदलेगा और बारिश भी अच्छी हाेगी. इसके अलावा देश में आपदा में भी कमी आएगी.
  • वैज्ञानिकों को सफलता मिलेगी तथा बीमारियों के इलाज में सफलता प्राप्त होगी। लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.
  • रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी. आय में बढ़ोतरी होगी. देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा.
  • व्यापार में तेजी रहेगी. सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी, राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

करें पूजा-पाठ और दान

  • मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए.
  • लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए.
  • लाल कपड़ों का दान करें. मसूर की दाल का दान करें. शहद खाकर घर से निकलें.
  • हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं.

मंगल का सिंह राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

  • मेष राशि - धन- लाभ हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोगों के लिए शुभ है. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • वृष राशि - पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें. लेन- देन के लिए समय शुभ है. धन- खर्च सोच- समझकर ही करें. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं.
  • मिथुन राशि - कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे.
  • कर्क राशि - वाद- विवाद से दूर रहें गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी. व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं.
  • सिंह राशि - आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • कन्या राशि - आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. सेहत का विशेष ध्यान रखें. दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता ह
  • तुला राशि - निवेश करने के लिए समय शुभ है. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे. धन- खर्च बढ़ सकता है. प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विवाह के योग बन रहे हैं. वाद- विवाद से दूर रहें.
  • वृश्चिक राशि - नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है. मान- सम्मान मिलेगा. कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बच.स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
  • धनु राशि - आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे.
  • मकर राशि - इस समय लेन-देन न करें. निवेश के लिए समय शुभ नहीं है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगाय वाद- विवाद से दूर रहें. इस समय किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें.
  • कुंभ राशि - व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है. धन- लाभ होगा. परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे. दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. कार्यों में सफलता मिलेगी.
  • मीन राशि - कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. इस समय धैर्य से काम लें. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा .पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Mangal Gochar 2025: मंगल गोचर से जून में बनेगा खतरनाक ‘कुजकेतु’ योग, इन राशियों को हर पल रहना होगा सतर्क

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? जानें सही समय
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर 96% ढक जाएगा चांद, क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget