एक्सप्लोरर

Garuda Purana: रोज दिख रही हैं ये चीजें तो समझिए मां लक्ष्मी हैं मेहरबान, जल्द मिल सकता है शुभ फल

Garuda Purana: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में एक है. इसमें मृत्यु और जन्म से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताया गया है. साथ ही इसमें नीति-नियम और धर्म से जुड़ी बातों का भी जिक्र मिलता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: हिंदू धर्म में कई धार्मिक ग्रंथ और पुराण लिखे गए हैं. इन्हीं में एक है गरुड़ पुराण. गरुड़ पुराण को वैष्णव संप्रदाय से संबंधित ग्रंथ माना जाता है जोकि 18 महापुराणों में एक है.

इसके अधिपति श्रीहरि विष्णु हैं. भगवान विष्णु पक्षीराज गरुड़ द्वारा पूछे गूढ़ प्रश्नों का उत्तर देते हैं, जिसका उल्लेख गरुड़ पुराण में मिलता है. यह ऐसा ग्रंथ है जिसका पाठ किसी की मृत्यु पश्चात कराया जाता है. इससे आत्मा को सद्गति मिलती है. साथ ही गरुड़ पुराण व्यक्ति को अच्छे व पुण्य कर्म करने के लिए भी प्रेरित करता है. इसलिए हर व्यक्ति को इसमें बताई गई बातों का अनुसरण जरूर करना चाहिए.

गरुड़ पुराण में शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है, जोकि घर पर हम अक्सर अपने बड़े-बुजुर्गों से भी सुनते हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार, किसी भी घटना के घटित होने के पीछे या किसी चीज के बार-बार दिखाई देने के पीछे शुभ-अशुभ संकेत जुड़े होते हैं. इसमें बताया गया है कि, किन चीजों का रोजाना दिखाई देना बहुत शुभ माना गया है. अगर आपको भी ये चीजें रोजाना दिखाई दे रही है तो समझिए कि मां लक्ष्मी आप पर मेहरमान हैं और जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है.

रोजाना इन चीजों का दिखाई देना है शुभ

  • गाय का गोबर: हिंदू धर्म में गाय के गोबर को बहुत शुभ माना गया है. पूजा-पाठ से लेकर शुद्धि के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. गाय के गोबर से बने कंडे का भी पूजा में प्रयोग होता है. अगर आपको रोजाना गाय का गोबर दिखाई दे तो गरुड़ पुराण के अनुसार यह बहुत शुभ संकेत है. इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
  • गोमूत्र: गाय के गोबर की तरह ही हिंदू धर्म में गोमूत्र को भी पवित्र माना जाता है. साथ ही गोमूत्र का इस्तेमाल कई तरह की औषधियां बनाने के लिए भी किया जाता है. गरुड़ पुराण की माने तो अगर आपको रोजाना गोमूत्र दिखाई दे रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी की कृपा से शीघ्र ही आपको शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है.
  • खेती: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, खेतों में पकी हुई फसल का दिखाई देना भी शुभता का संकेत है. इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इसके पीछे यह कारण है कि खेती को मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है और हिंदू धर्म में अन्न का संबंध देवी अन्नपूर्णा से होता है.

ये भी पढ़ें: Mehandipur Balaji: मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद न खा सकते हैं और न खिला सकते हैं! क्या है रहस्य? जानें

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sun Transit : सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ
Sun Transit : सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे पर रख रहे हैं ये चीज़ें, तो अभी हटा लें, वरना नहीं रुकेगी लक्ष्मी
Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे पर रख रहे हैं ये चीज़ें, तो अभी हटा लें, वरना नहीं रुकेगी लक्ष्मी
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

वीडियोज

New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नक्सलवाद के बाद अब अवैध घुसपैठ पर एक्शन के लिए तैयार मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई बड़ी बैठक 
नक्सलवाद के बाद अब अवैध घुसपैठ पर एक्शन के लिए तैयार मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई बड़ी बैठक 
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
Embed widget