एक्सप्लोरर

Mehandipur Balaji: मेहंदीपुर बालाजी से जुड़े ये रहस्य क्या आप जानते हैं?

Mehandipur Balaji: रहस्य से भरे कई मंदिरों में एक है मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर. इस मंदिर में लोग भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए अर्जी लगाने आते हैं. यहां प्रेतराज सरकार और भैरवबाबा की मूर्ति है.

Mehandipur Balaji Temple: भारत में ऐसे कई मंदिर और तीर्थस्थल हैं, जोकि अपनी गाथा, रहस्य, चमत्कार और महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों से तो ऐसी कई रोचक कहानियां और चमत्कार जुड़े हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

लेकिन केवल इतिहास ही नहीं बल्कि 21वीं सदी में भी ऐसे कई मंदिर हैं, जोकि रहस्य से भरे हैं. रहस्य से भरा ऐसा ही एक मंदिर है मेहंदीपुर बालाजी. राजस्थान के दौसा जिले के नजदीक दो पहाड़ियों के बीच यह मंदिर है. इस मंदिर में आपको ऐसी विचित्र परंपराएं व मान्यताएं देखने को मिलेंगी, जिससे आप हैरत में पड़ जाएंगे.

प्रेत-बाधाओं से मुक्ति के लिए लगती है अर्जी

मेहंदीपुर बालाजी में लोग भूत और प्रेत-बाधाओं से मुक्ति के लिए दूर-दूर से अर्जी लगाने के लिए आते हैं. यहां ऐसे लोगों की लंबी भीड़ लगी रहती है, जोकि प्रेत बाधाओं से परेशान हैं. प्रेत-बाधाओं से मुक्ति के लिए यहां हर रोज 2 बजे कीर्तन होता है. कीर्तन में जिन लोगों पर नकारात्मक साया या प्रेत बाधाओं का असर होता है उसे दूर किया जाता है.

मेहंदीपुर बालाजी के प्रसाद का रहस्य

आमतौर पर लोग कोई भी मंदिर जाते हैं तो प्रसाद लेकर जाते हैं और घर लेकर भी आते हैं. ऐसा कहा जाता है कि प्रसाद को जितना बांटकर ग्रहण किया जाए उतना ही पुण्य मिलता है. लेकिन मेहंदीपुर बालाजी ऐसा मंदिर है, जहां आप किसी भी तरह के प्रसाद को ना ही खा सकते हैं और ना ही अपने साथ घर लेकर जा सकते हैं. यहां बालाजी को लड्डू, प्रेतराज को चावल और भैरों को ऊड़द का भोग चढ़ता है. ऐसे लोग जिनपर प्रेत बाधाओं का साया होता है. वे इस प्रसाद को खासकर अजीब हरकतें करने लगते हैं.

इस मंदिर से आप प्रसाद के साथ ही कोई भी खाने-पीने की या अन्य चीजों को भी अपने साथ लेकर नहीं जा सकते हैं. इसके पीछे का रहस्य यह है कि, ऐसा करने से नकारात्मक या प्रेत बाधाओं का साया आपके ऊपर आ सकती है.

मेहंदीपुर बालाजी में चढ़ते हैं दो तरह के प्रसाद

मेहंदीपुर बालाजी में दो तरह के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं. एक दर्खावस्त या हाजरी और दूसरी अर्जी. हाजरी वाले प्रसाद को दो बार खरीदना पड़ता है और अर्जी वाले में तीन थालियों में प्रसाद दिया जाता है. अगर आप मेहंदीपुर बालाजी में हाजरी लगाते हैं तो आपको एक बार हाजिरी लगाने के बाद तुरंत निकल जाना होता है. वहीं अर्जी वालों को प्रसाद लौटते समय दिया जाता है. इस प्रसाद को मंदिर से निकलते समय बिना मुड़कर देखे पीछे फेंक देना होता है.

मेहंदीपुर बालाजी से जुड़े अन्य रहस्य

  • मेहंदीपुर बालाजी की बाईं छाती में एक छेद है, जिससे लगातार जल बहता है. लोक मान्यताओं के अनुसार इसे बालाजी का पसीना कहा जाता है.
  • बालाजी के ठीक सामने भगवान राम और माता सीता की भी प्रतिमा है. मूर्तियों के आमने-सामने होने का रहस्य यह है कि बालाजी हमेशा राम-सीता के दर्शन करते रहते हैं.
  • मेहंदीपुर बालाजी में आने वाले भक्तों को कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है. जो भी भक्त यहां आते हैं, उन्हें पूरे एक सप्ताह तक लहसुन, प्याज, मासांहार भोजन और मदिरा का सेवन बंद करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर रखेंगे कामधेनु की ऐसी मूर्ति तभी मिलेगा लाभ, नहीं रहेगी रुपये-पैसे की कोई कमी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026 Live: अखंड सौभाग्य का महापर्व, व्रत कथा से लेकर चंद्रोदय तक हर पल का हाल
Karwa Chauth 2026 Live: अखंड सौभाग्य का महापर्व, व्रत कथा से लेकर चंद्रोदय तक हर पल का हाल
Karwa Chauth 2026 Messages: दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं
दिल को छू लेने वाले ये 5 पावन संदेश, अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर जरूर लगाएं
Ahoi Ashtami 2026 Kab Hai: 1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
Aaj Ka Meen Rashifal 29 October 2026: 3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार
3rd हाउस में चंद्रमा और परिध योग, करवा चौथ पर जीवनसाथी पर लुटाएंगे प्यार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget