एक्सप्लोरर

Astro Tips: झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां घर में लाती हैं कंगाली, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Astro Tips For Broom: ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू रखने से लेकर लगाने तक के खास नियम बताए गए हैं. किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए झाड़ू से जुड़े इन नियमों का पालन करना जरूरी है.

Broom Tips In Hindi: हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि जिस घर में झाड़ू का अनादर होता है उस घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं. झाड़ू का सम्मान ना करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं. ऐसे घर में फिर कभी बरकत नहीं होती है. झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियां ना सिर्फ तरक्की में रुकावट डालती हैं बल्कि जीवन में परेशानियों को भी न्योता देती हैं. ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू से कुछ खास नियम बताए गए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

झाड़ू से जुड़े नियम

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर के पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. पूर्व की दिशा सूर्योदय की ओर होती है और इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है. इसलिए झाड़ू हमेशा इसी दिशा में रखें. घर की पश्चिम दिशा में भी झाड़ू रखी जा सकती है.

  • झाड़ू को हमेशा साफ-सुथरे जगह पर रखना चाहिए. गंदी जगह पर झाड़ू रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है. झाड़ू को कभी भी बाथरूम या टॉयलेट के नजदीक नहीं रखना चाहिए.
  • कभी घर के किसी सदस्य के बाहर निकलने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर के उस सदस्य को कार्यों में सफलता नहीं मिलती है. उसके साथ किसी अनहोनी की भी आशंका बढ़ जाती है.
  • झाड़ू लगाने के बाद इसे कहीं ऐसी जगह रखना चाहिए जहां दूसरों की नजर ना पड़े. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामने से झाड़ू दिखना अच्छा नहीं माना जाता है. यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर देती है. इसलिए झाड़ू को खुले में ना रखें.
  • घर में टूटा झाड़ू रखने से वास्तु दोष लगता है. इसलिए घर में अगर टूटा झाड़ू हो तो उसे तुरंत हटा दें. टूटी झाड़ू लगाने से घर में कई तरह की मुसीबतें आ जाती हैं और व्यक्ति हमेशा मुश्किलों से घिरा रहता है.  इससे सुख-समृद्धि में भी कमी आती है.
  • झाड़ू लगाने के बाद इसे कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि झाड़ू खड़ी अवस्था में रखने से घर में धन की हानि होती है, इसलिए इसे हमेशा जमीन पर लिटाकर ही रखें. 
  • शाम के समय घर या ऑफिस में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए. माना जाता है कि इससे लक्ष्मी मां अप्रसन्न होती हैं और घर की सुख-समृद्धि में कमी आने लगती है. इसलिए शाम या रात में झाड़ू न लगाएं.
  • झाड़ू लगाने के बाद इसे इस तरह लिटाकर रखें कि इस पर किसी का पैर ना पड़े. झाड़ू पर पैर लगाना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है. ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है. झाड़ू को कभी भी गंदे पानी से नहीं धोना चाहिए. इसे हमेशा साफ पानी से ही धोएं.

ये भी पढ़ें

जया एकादशी पर बन रहा है बेहद शुभ योग, इन 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 26 September 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सरकारी नौकरी में आ रही बाधाएं होंगी दूर और मिलेगा बंपर लाभ!
Kal Ka Rashifal 26 September 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सरकारी नौकरी में आ रही बाधाएं होंगी दूर और मिलेगा बंपर लाभ!
25 सितंबर को गणेश विसर्जन, अगले दिन पूर्णिमा श्राद्ध; आखिर इतनी जल्दी क्यों शुरू होता है पितृ पक्ष?
Ganesh Visarjan के अगले ही दिन पूर्णिमा श्राद्ध क्यों? गणेश उत्सव खत्म होते ही कैसे शुरू होता है पितृ पक्ष
कन्या राशिफल 25 सितंबर 2026: अनंत चतुर्दशी पर 6ठे चंद्रमा से भावुक फैसलों से बचें, शूल व भद्र योग से नई शुरुआत में लाभ; बॉस से मिलेगी तारीफ
कन्या राशिफल 25 सितंबर 2026: अनंत चतुर्दशी पर 6ठे चंद्रमा से भावुक फैसलों से बचें, शूल व भद्र योग से नई शुरुआत में लाभ; बॉस से मिलेगी तारीफ
कर्क राशिफल 25 सितंबर 2026: अनंत चतुर्दशी पर 8वें चंद्रमा से भावनात्मक उतार-चढ़ाव, ग्रहण दोष से बॉस की नाराजगी का खतरा
कर्क राशिफल 25 सितंबर 2026: अनंत चतुर्दशी पर 8वें चंद्रमा से भावनात्मक उतार-चढ़ाव, ग्रहण दोष से बॉस की नाराजगी का खतरा

वीडियोज

Ajaz Khan Interview: Elvish Yadav Controversy, Bigg Boss 20, Salman Khan और Viral Allegations पर खुलकर बात
Hunkkaar: The Roar Review | Aneet Padda, Fatima Sana Shaikh और Raghubir Yadav की दमदार Performances
Vibe में Kunal Kemmu, Preity Zinta और Sparsh Shrivastava ने शेयर किए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से
Kanikka Kapur Interview: Sunny Deol, Batwara 1947, Kiara Advani Comparison & More
Sai Ketan Rao Interview: Suraag 2.0, Bigg Boss Journey और Set Secrets पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आलोचना के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बंगाल BJP अध्यक्ष, बोले- 'वे पद्मभूषण के...'
आलोचना के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बंगाल BJP अध्यक्ष, बोले- 'वे पद्मभूषण के...'
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, 'ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का...'
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, 'ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का...'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
BMW i7 की कीमत में कितनी कारें आ जाएंगी, देखें पूरा गणित
BMW i7 की कीमत में कितनी कारें आ जाएंगी, देखें पूरा गणित
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
Embed widget