एक्सप्लोरर

Seed Subsidy Scheme: गेहूं के बीज पर अनुदान के लिये आवेदन का झंझट नहीं, बीज खरीद के बिल पर ही सब्सिडी मिलेगी

Subsidy on Wheat Seed: किसानों को आवेदन की लंबी प्रोसेस फॉलो नहीं करनी पडेगी, बल्कि बीज भंडार या दुकानों पर बीजों की खरीद के बिल पर हाथोंहाथ सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

Direct Subsidy on Wheat Seed: खरीफ सीजन की ज्यादातर फसलों में प्रबंधन कार्य (Kharif Crop Management) जारी है. किसान भी समय पर रबी सीजन की बुवाई (Rabi Season) करने के लिये अभी से बीज, खाद-उर्वरक और कीटनाशकों का इंतजाम करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में पंजाब सरकार (Punjab Government)  ने राज्य के किसानों को बड़े झंझट से मुक्त कर दिया है. दरअसल राज्य में गेहूं के बीजों की खरीद पर सब्सिडी (Subsidy on Wheat Seed) का लाभ लेने के लिये ऑनलाइन आवेदन करना होता था, जिसमें किसान का काफी समय बर्बाद हो जाता था. इसी प्रक्रिया को आसान बनाते हुये अब किसानों को गेहूं के बीजों की खरीद पर डायरेक्ट सब्सिडी (Direct Subsidy on Wheat Seeds) का लाभ दिया जायेगा.

बीजों पर डायरेक्ट सब्सिडी
किसानों को आसानी से योजनाओं का लाभ मिल सके और वे निश्चिंत होकर खेती कर सकें. इसी उद्देश्य से पंजाब राज्य सरकार ने किसानों को बीजों की खरीद पर सीधे सब्सिडी का लाभ देने का निर्णय लिया है. अब राज्य के किसानों को आवेदन की लंबी प्रोसेस फॉलो नहीं करनी पडेगी, बल्कि बीज भंडार या दुकानों पर कम दामों पर बीज उपलब्ध करवाये जायेंगे यानी बीजों की खरीद के बिल पर हाथोंहाथ सब्सिडी का लाभ मिलेगा.

लंबी प्रक्रिया से मिला छुटकारा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब के किसानों को बीजों पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये ऑनलाइन आवेदन करना होता था. इतना ही नहीं, आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिये लंबरदार या सरपंज से सत्यापन पत्र भी जारी करवाना होता था, जिसके बाद ही किसानों का पंजीकरण और आवेदन किया जाता था. इसी लंबे झंझट और समय खपाने वाली प्रक्रिया से किसानों को राहत प्रदान की गई है. अब किसान सीधा बीज भंडार पर जाकर कम दामों पर बीज खरीद सकेंगे यानी बीज खरीद के बिल से सब्सिडी की रकम को घटा दिया जायेगा.

समीक्षा बैठक में हुआ फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि विभाग और PUNSEED के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें रबी सीजन में खेती जुड़ी तैयारियों और किसानों को रबी सीजन के लिये क्वालिटी बीजों उपलब्ध करवाने के मुद्दों चर्चा हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कृषि मंत्री धालीवाल ने कहा कि किसानों को राहत प्रदान करते के लिये गेहूं के बीजों पर सब्सिडी देने की पुरानी व्यवस्था को बदलने का निर्णय किया है, जिसके तहत अब किसानों को गेहूं के बीज खरीदते समय ही बिल पर कीमत कम करके तुरंत सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा. इससे किसानों को बिना जरूरी कागजी कार्रवाई और लंबी ऑनलाइन प्रोसेस से राहत मिलेगी. 

घटिया बीज की बेचने पर कार्रवाई
इस समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने PUNSEED के अधिकारियों को राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) के साथ मिलकर काम करने के निर्देश भी दिये हैं, ताकि अच्छी क्वालिटी वाले गेहूं के बीज (Quality Seeds of Wheat) किसानों तक पहुंचाये जा सके. कृषि मंत्री के मुताबिक, गेहूं के बीजों की क्वालिटी पर सरकार कोई समझौता नहीं करेगी. इस दौरान प्राइवेट बीज विक्रेताओं (Private Seed Sellers in Punjab) पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिये हैं, जिसके तहत राज्य में केवल अच्छी गुणवत्ता की बीज बेचने के लिये परमिशन मिलेगी. पंजाब में यदि कोई बीज विक्रेता घटिया बीजों की बिक्री (Wheat Seed) करता पाया जाता है तो प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की जायेगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Research Disclosed: खेती-किसानी के लिये 90% से ज्यादा जंगलों की कटाई, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

Crop Compensation: खुशखबरी! किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगा फसल नुकसान का मुआवजा, 15 सितंबर तक होगा भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget