एक्सप्लोरर

पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है? जानें जरूरी बातें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जून में आने की उम्मीद है. जिन किसानों ने ई-केवाईसी या आधार लिंकिंग नहीं की है, उनके पैसे अटक सकते हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी राहत बन चुकी है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. अब जून का महीना चल रहा है और किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.

जल्द आ सकती है 20वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 20 जून 2025 तक किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है. फिर भी अनुमान है कि इस बार भी किस्त पहले की तरह सीधा बैंक खाते में भेजी जाएगी.

किन किसानों के अटक सकते हैं पैसे?
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपका ई-केवाईसी अपडेट होना जरूरी है. जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके पैसे अटक सकते हैं. ई-केवाईसी आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, बैंक या खुद पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं.

इसके अलावा, बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना भी अनिवार्य है. अगर यह लिंक नहीं है तो भी किस्त रोकी जा सकती है. बैंक में जाकर आधार कार्ड, पता प्रमाण (जैसे बिजली या पानी का बिल) और बैंक पासबुक लेकर जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें.

गलत दस्तावेज भी बन सकते हैं अड़चन
अगर आवेदन करते समय या ई-केवाईसी के दौरान कोई गलत जानकारी या दस्तावेज दिए गए हैं, तो वह भी आपकी किस्त रोक सकता है. ऐसे में जरूरी है कि सभी जानकारी एक बार फिर से जांच लें और आवश्यक सुधार समय रहते कर लें.

पहली किस्त कब आई थी?
इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. पहली बार यह लाभ बिहार के भागलपुर जिले के किसानों को मिला था. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.08 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी.

कैसे चेक करें भुगतान स्टेटस?

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
किसान कॉर्नर' सेक्शन में 'बेनिफिशियरी स्टेटस' पर क्लिक करें.
आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस चेक करें.

यह भी पढ़ें- जून में आ सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, जानें कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget