एक्सप्लोरर

Food Identification: इन 5 मसालों की शक्ल में रेत और भूसा तो नहीं खा रहे आप, जान लें असली-नकली का फर्क

Real And Fake Spices: त्योहारों पर मसालों की बढ़ती मांग के बीच कपड़ों की डाई, बुरादा, खली, चोकर, खरपतवार, भूसा, आटे की भूसी और पपीते के बीज की मिलावट चल रही है. इस तरह पहचानें मसाले असली हैं या नकली.

Asali Or Nakli Masale: त्योहार के सीजन से लेकर दीवाली (Diwali 2022) आते-आते बाजार में मसालों की मांग बढ़ जाती है. इन दिनों स्वादिष्ट पकवान बनाये जाते हैं, जिसके लिये ज्यादातर लोग बाजार से ही पिसे-पैक्ड मसाले (Spices) खरीदते हैं. डिमांड बढ़ती है और कई मसाला विक्रेता इसमें रेल, रंग, भूसा जैसी चीजों की मिलावट करने लग जाते हैं. हाल ही में मसालों की मिलावट (fake Spices)  का बड़ा मामला भी सामने आया है, जिसमें खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने मसालों की फैक्ट्री से लकड़ी का बुरादा, काली मिर्च का तेल निकालने के बाद मसालों में मिलाने के लिए बुरादा, पशुओं आहार चोकर तक बरामद की है.

इतना ही नहीं, बाजार में बिक्री के लिये तैयार 1400 किलो नकली लाल मिर्च पाउडर, धनिया, हल्दी और कई मसाले भी जब्त किये गये हैं. इन मसालों की जांच (Spices Quality Check) के लिये लैब में भेजा गया तो 30 में से 16 सैंपल फेल हो गये. ऐसी धोखाधड़ी कहीं आपके भी साथ ना हो, इसलिये पहले से ही मसालों की पहचान का तरीका जान लें. 

लाल मिर्च की पहचान
त्योहारों के समय बाजार में खुले मसाले खूब बिकते हैं. खासकर इन दिनों लाल मिर्च (Red Chili powder) की काफी डिमांड रहती है, जो खुले में भी बिकती है, लेकिन इनकी सच्चाई कुछ अलग ही होती है. आजकल लाल मिर्च को कपड़ों की डाई कलर, लाल ईंट या कबेलू को बारीक पीसकर बनाया जा रहा है. इसकी जांच के लिये पानी में लाल मिर्च पाउडर डालकर देख सकते हैं. इस बीच यदि पाउडर पानी पर तैरता है तो ये असली है. अगर लाल मिर्च पाउडर  पानी में घुल जाये या डूब जाये तो समझ जायें कि इसमें मिलावट की गई है.

हल्दी पाउडर की  पहचान
हल्दी पाउडर (Turmeric Powder) को नचुरल कलर और हेल्थ इंग्रीडीएंट भी कहते हैं, लेकिन बेचने वाले हल्दी में भी मिलावट करके बेचते हैं. इसमें मेटानिल येलो नामक कैमिकल को मिलाया जा रहा है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसकी जांच के लिये हल्दी पाउडर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के साथ पानी की कुछ बूंदों को डाल दें. अगर हल्दी का रंग गुलाबी, नीला या बैंगनी में बदल जाये तो समझ जायें कि हल्दी पाउडर नकली है.

धनिया पाउडर की पहचान
इन दिनों सबसे ज्यादा मिलावट चल रही है धनिया पाउडर (Coriander powder) में. इस मसाले में पशुओं का भूसा और यहां तक कि खरपतवार को भी बारीक पीसकर मिलाया जाता है. इतना ही नहीं, कई लोग आटे की भुसी को भी हरा रंगकर मिला देते हैं. इसकी पहचान आसान है. धनिया की खूशबू तेज होती है. अगर इसमें से कोई खूशबू ना आये या कुछ जंगली पौधों की खुशबू आये तो समझ जायें कि धनिया पाउडर में मिलावट है.

दाल चीनी की पहचान
जाहिर है कि दाल चीनी एक पेड़ की छाल होती है, लेकिन इसमें भी लोग मिलावट करके बेच रहे हैं. बता दें कि दाल चीनी की जगह अमरूक के  पेड़ की छाल को पैक किया जा रहा है. इसे पहचानना भी आसान है. दलचीनी के कुछ टुकड़े लेकर अपने हाथ पर रगड़कर देखें. अगर दालचीनी से लाल या भूरा रंग निकलता है तो समझ जायें कि ये असली दालचीनी है, क्योंकि नकली दूसरे पेड़ों की छाल काफी कठोर होती है.

काली मिर्च
पपीता के बीजों की बनावट भी काली मिर्च की तरह ही होती है, इसलिये कुछ मुनाफाखोर विक्रेता काली मिर्च के पैकेट का वजन बढ़ाने के लिये पपीते के बीज भी मिला देते हैं. इसकी पहचान के लिये काली मिर्च को पानी या शराब में मिलाकर देख सकते हैं. पपीते के बीज (Papaya Seeds) हल्के होते हैं जो पानी में तैरते रहते हैं, लेकिन काली मिर्च (Clack Pepper) सीधा पानी में डूब जाती है.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:-

Food Identification: दिवाली पर आपके घर भी पहुंचेगी ये रंग-बिरंगी Artificial मिठाई, सड़े तेल में बनती है, इस तरह करें पहचान

Food Identification: त्योहार के सीजन में आपके घर भी पहुंचेंगे ये घटिया ड्राई फ्रूट्स, कतई ना खाएं, तुरंत करें क्वालिटी चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Farming Mistakes: बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
गमले में उगाएं सेम की फली, घर बैठे पाएं ताजी सब्जी
गमले में उगाएं सेम की फली, घर बैठे पाएं ताजी सब्जी
Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2.70 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ
ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 2.70 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ
Brinjal Plant Care Tips: बैंगन के पौधे में आने लगेंगे ज्यादा फल, अपनाएं ये तरीका
बैंगन के पौधे में आने लगेंगे ज्यादा फल, अपनाएं ये तरीका

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget