एक्सप्लोरर

Food Identification: त्योहार के सीजन में आपके घर भी पहुंचेंगे ये घटिया ड्राई फ्रूट्स, कतई ना खाएं, तुरंत करें क्वालिटी चेक

Dry Fruits Quality Check: त्योहारों पर नकली ड्राई फूड बेचने की खबरें आती रहती हैं, इसलिए इन्हें खरीदने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखें, जिससे ड्राइफ्रूट्स पर चल रही मिलावट और ठगी से बचा जा सके.

Fake And Real Dry Fruit: भारत में त्योहारों पर तरह-तरह के उपहार देने का चलन है. खासकर दिवाली (Diwali 2022) पर मिठाइयां और सूखे मेवे गिफ्ट के तौर पर दिए जाते हैं, इसलिए त्योहारों पर इनकी डिमांड काफी हद तक बढ़ जाती है. इस बीच दुकानदारों को भी घटिया ड्राईफ्रूट्स (Fake Dry Fruits) बेचकर ठगी करने का मौका मिल जाता है. खबरों में भी त्योहारों पर नकली ड्राई फ्रूट बेचने और ठगी के कारण छापा पड़ने के मामले सामने आते रहते हैं, इसीलिए जरूरी है कि जब भी ड्राई फ्रूट खरीदने (Dry Fruit Gift) जाएं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें, जिससे ड्राई फ्रूट्स पर चल रही मिलावट इसकी कीमतों में ठगी धोखाधड़ी से बचा जा सके.

इन बातों का रखें ध्यान 

हमेशा ड्राई फ्रूट किसी बड़ी दुकान से खरीदें. खुले ड्राई फ्रूट खरीदने के बजाय पैकेट में बंद ड्राई फ्रूट खरीदना ज्यादा फायदेमंद रहता है, इसलिए किसी अच्छे ब्रांड को चुने. 

  • ड्राई फ्रूट के पैकेट के ऊपर FSSAI का लोगो और लाइसेंस नंबर जरूर देखें.
  • फूड ग्रेडिंग बॉक्स और पैकिंग वाले ड्राई फ्रूट ज्यादा सुरक्षित होते हैं और मिलावट की संभावना कम रहती है 
  • जिन दुकानों पर ड्राई फ्रूट्स का रख-रखाव अच्छा हो वहां से भी खुले ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं.
  • ध्यान रखें कि प्रिजर्वेटिव या शुगर लेवल लगे ड्राई फ्रूट्स को नहीं खरीदना चाहिए. ये सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं.

ड्राई फ्रूट्स में मिलावट की पहचान 

कुछ दिनों पहले ही ड्राई फ्रूट्स में मिलावट खोरी का बड़ा मामला सामने आया. इसमें एक पुराने ड्राई फ्रूट विक्रेता ने मूंगफली पर कपड़ों की हरी डाई का रंग चढ़ा कर करीब 12 साल तक पिस्ता बेचा. दुकान पर छापा पड़ते ही 1200 रुपये किलो का नकली पिस्ता की खबर फैल गई.

इसके बाद काजू, बादाम, किशमिश, अंजीर, अखरोट में भी मिलावट के मामले सामने लगे. आप भी जागरूक होकर ऐसे ठगी के मामलों से बच सकते हैं. इसके लिये ड्राई फ्रूट्स खरीदने से पहले कुछ आसान उपाय जान लें.
 
रंग से करें पहचान 

किसी भी दुकान से ड्राई फ्रूट खरीदने से पहले उसका सैंपल मांग सकते हैं. इसके बाद सिर्फ रंग देखकर ही असली-नकली ड्राई फ्रूट या मेवा की पहचान कर सकते है. खासकर बादाम, अखरोट और पिस्ता खरीदने से पहले उसके रंग पर गौर करें, बनावट और खुशबू पर गौर करें. 

  • यदि रंग ज्यादा चटक और गहरा है तो इसमें आर्टिफिशियल कलर की कोटिंग हो सकती है. 
  • इसकी पहचान के लिये मेवों को पानी में डालकर भी देख सकते हैं.
  • पानी में भिगोने के बाद नकली ड्राई फ्रूट रंग  (Dry Fruit Color) और गंदगी छोड़ने लगते हैं .

चबाकर देखें

ड्राई फ्रूट बढ़िया है या घटिया इसकी पहचान के लिए सबसे आसान तरीका है कि मेवों को चबाकर देख लें. काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर और पिस्ता को चबाकर देखने पर ही पता लगा सकते हैं कि इसमें किसी तरह के केमिकल, रंग या किशमिश में चीनी की मिलावट तो नहीं है.

दरअसल कुछ ड्राई फ्रूट्स काफी पुराने (Old Dry Fruits) होते हैं, जिनमें घुन लगा होता है. घुन खत्म करने के लिए इन्हें केमिकल (Chemical in Dry Fruits) से धो दिया जाता है और हाई टेंपरेचर पर रखे जाते हैं. इसके बाद ये कसैले और कड़वे हो जाते हैं. इनका न स्वाद अच्छा होता है और ना ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं, इसलिए ऐसे ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) खरीदने से बचना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Food Identification: नकली घी से सावधान! त्योहार पर दिवाला निकाल देगा ये जहरीला घी, ऐसे करें पहचान

Food Identification: त्योहार पर धड़ल्ले से बिकता है डिटर्जेंट-रिफाइंड से बना मावा-खोवा, पैसा फूंकने से पहले जान लें असली है या नकली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका
क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget