एक्सप्लोरर

फसल के अवशेष जलाए तो खैर नहीं! देना पड़ा सकता है भारी जुर्माना

गेहूं की कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष जलाने पर अब करनाल में होगी सख्त कार्रवाई, किसानों पर लगेगा 30 हजार रुपये तक जुर्माना.

गेहूं की कटाई के साथ ही खेतों में फसल अवशेषों का अंबार लगना शुरू हो गया है, लेकिन अगर आप भी इन अवशेषों से छुटकारा पाने के लिए आग लगाने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! इस बार ऐसा करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि कृषि विभाग पूरी तरह से सख्त मोड में है. करनाल जिले में फसल अवशेष जलाने पर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

ना जलाओ अवशेष, ना बढ़ाओ परेशानी यह संदेश देने के लिए करनाल कृषि विभाग ने कमर कस ली है. विभाग की ओर से पूरे जिले में 70 निगरानी टीमों का गठन किया गया है, जो गांव-गांव जाकर न केवल किसानों को जागरूक करेंगी बल्कि निगरानी भी करेंगी कि कोई खेतों में आग तो नहीं लगा रहा.

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने जानकारी दी कि करनाल जिले में अब तक 4 लाख 5 हजार एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल का "मेरी फसल, मेरा ब्योरा" पोर्टल पर पंजीकरण किया जा चुका है. गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेष अक्सर किसानों द्वारा जला दिए जाते हैं, जो पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं. इससे भूमि की उर्वरता घटती है, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और वायु प्रदूषण भी होता है. सरकार ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि फसल अवशेष जलाना प्रतिबंधित है. इसके बावजूद यदि कोई किसान नियमों की अनदेखी करता है तो उससे 30,000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा.

ये है संदेश

कृषि विभाग की टीमें न केवल निगरानी करेंगी, बल्कि गांवों में किसानों से संवाद भी करेंगी ताकि उन्हें अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के बारे में बताया जा सके. विभाग का मानना है कि जागरूकता ही बचाव है, और यदि किसान सहयोग करें तो इस गंभीर समस्या का समाधान संभव है. आग न जलाएं, समाधान अपनाएं यही संदेश लेकर कृषि विभाग हर किसान तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है. विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि पर्यावरण और अपनी भूमि की उर्वरता की रक्षा के लिए जिम्मेदारी से काम लें और फसल अवशेष जलाने से बचें.

यह भी पढ़ें: MSP पर 100% दाल खरीद का फैसला, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
Goat Farming: बकरी पालने जा रहे हैं? सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं ये नस्लें
बकरी पालने जा रहे हैं? सबसे ज्यादा मुनाफा देती हैं ये नस्लें
Gardening Tips: बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन गार्डन में ऐसे करें सफेद बैंगन की खेती
बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन गार्डन में ऐसे करें सफेद बैंगन की खेती
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget