एक्सप्लोरर

लौकी की बेल में फूल तो बहुत, फल कम? जानें क्या है कारण

लौकी की बेल पर फूल तो खूब आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, तो इसके पीछे परागण, पानी या पोषण की कमी वजह हो सकती है

इस मौसम में कई किसान और घर पर पौधे लगाने वाले लोग लौकी की बेल उगाते हैं. बेल तेजी से बढ़ती है और उस पर ढेर सारे फूल भी आने लगते हैं. लेकिन कई बार फूल ज्यादा होने के बाद भी लौकी के फल बहुत कम दिखाई देते हैं. इससे किसान परेशान हो जाते हैं कि आखिर फूल आने के बाद भी फल क्यों नहीं बन रहे. इसके पीछे परागण की कमी, पानी का सही न मिलना, ज्यादा गर्मी या पौधे को पोषण न मिलना जैसी कई वजह हो सकती हैं. अगर समय रहते सही कारण समझ लिया जाए, तो बेल पर फल आने की संभावना बढ़ाई जा सकती है.

नर और मादा फूल की पहचान करें

लौकी की बेल पर नर और मादा दोनों तरह के फूल आते हैं. नर फूल सिर्फ  एक फूल की डंडी पर होते हैं, जबकि मादा फूल के नीचे छोटी लौकी जैसी दिखाई देती है. अगर मादा फूल कम बन रहे हैं तो फल भी कम आएंगे. इसलिए बेल पर फूलों को ध्यान से देखें और मादा फूलों की संख्या पर नजर रखें.

परागण सही नहीं होने से भी फल कम आते हैं

लौकी में फल बनने के लिए नर फूल का पराग मादा फूल तक पहुंचना जरूरी है. कई बार बारिश, तेज गर्मी या आसपास परागण करने वाले कीड़ों की कमी के कारण यह काम सही से नहीं हो पाता. ऐसे में सुबह के समय नर फूल से पराग लेकर मादा फूल के बीच वाले हिस्से पर हल्के हाथ से लगा सकते हैं. इसे हाथ से परागण करना कहते हैं.

यह भी पढ़े : पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?

पानी की कमी न होने दें

लौकी की बेल तेजी से बढ़ती है इसलिए उसे पानी की भी अच्छी जरूरत होती है. अगर मिट्टी ज्यादा सूख जाए तो पौधे की बढ़त और फूल-फल दोनों पर असर पड़ता है. खासकर गर्म मौसम में मिट्टी में नमी बनाएं रखे लेकिन हर समय पानी भरा रहने से भी जड़ों को नुकसान होता है. इसलिए मिट्टी देखकर जरूरत के हिसाब से पानी दें.

खाद का रखें सही ध्यान

सिर्फ ज्यादा फूल आने से फल ज्यादा नहीं मिलते, पौधे को सही पोषण भी चाहिए. समय-समय पर मिट्टी में सड़ी हुई गोबर की खाद या कंपोस्ट डाल सकते हैं. बहुत ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद देने से बेल और पत्तियां तो तेजी से बढ़ सकती हैं, लेकिन फल कम बन सकते हैं. इसलिए खाद हमेशा जरूरत के हिसाब से दें.

बेल को पर्याप्त धूप और जगह दें

लौकी की बेल को अच्छी बढ़त और फूल-फल के लिए धूप चाहिए. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोज कई घंटे धूप मिल सके. बेल को मजबूत सहारा देकर ऊपर की ओर चढ़ाएं, ताकि उसे फैलने के लिए जगह मिले और फूलों तक हवा और रोशनी भी अच्छी तरह पहुंच सके. नियमित देखभाल से फूलों के साथ फल आने की संभावना भी बेहतर हो सकती है.

यह भी पढ़े : अपने गमले में कैसे उगाएं कश्मीर जैसे अखरोट? ये रहा तरीका

Bhumika Panwar ABP News की Lifestyle डेस्क पर डिजिटल मीडिया इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह Mandsaur University से बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री कर रही हैं. ABP News में वह आर्टिकल और वेब स्टोरी लिखने का काम कर रही हैं, जिससे उन्हें डिजिटल मीडिया में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है. उन्हें हिंदी में कंटेंट लिखने और नई जानकारी जुटाने में रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या बारिश से भीग गया धान, जानें मंडी में अब कैसे मिलेगा सही दाम?
क्या बारिश से भीग गया धान, जानें मंडी में अब कैसे मिलेगा सही दाम?
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
कैसी है खेत की मिट्टी की सेहत? ऐसे करें जांच
कैसी है खेत की मिट्टी की सेहत? ऐसे करें जांच
सिर्फ यूरिया-DAP से नहीं बनेगी बात, फसल को इन 10 पोषक तत्वों की भी जरूरत
सिर्फ यूरिया-DAP से नहीं बनेगी बात, फसल को इन 10 पोषक तत्वों की भी जरूरत
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget