एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: सुनहरा मौका! पॉलीहाउस में खेती करने पर मिल रही है 75% की सब्सिडी, यहां आवेदन करके उठायें फायदा

Subsidy for Polyhouse farming: बिहार कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय की तरफ से पॉलीहाउस खेती के लिये बागवानी विकास योजना चलाई जा रही है, यहां इकाई की लागत 935 रुपये प्रति वर्गमीटर पर 75% सब्सिडी मिलेगी.

Polyhouse Subsidy Scheme: भारत के किसान खेती के साथ-साथ तकनीकों से भी जुड़े रहे, इसलिये खेती की नई तकनीकों पर सब्सिडी (Subsidy of Agriculturetechniques) योजनायें चलाई जा रही है. इन तकनीकों में सरंक्षित खेती (Subsidy on Protected farming) भी शामिल है, जिसके तहत पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और लो टनल  में खेती की जाती है. केंद्र सरकार तो संरक्षित खेती पर आर्थिक अनुदान (Subsidy on Polyhouse Farming)  देती ही है, साथ ही कई राज्य सरकार भी अपनी तरफ से अंशदान देकर किसानों की सहायता करती हैं.

इसी कड़ी में बिहार सरकार भी किसानों को पॉलीहाउस में खेती के लिये 75 फीसदी तक अनुदान दे रही है. किसान चाहें तो पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक खेती की तकनीक को अपनाकर कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

पॉलीहाउस पर सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय (Bihar Agriculture Department, Directorate of Horticulture)  की तरफ से संरक्षित खेती के लिये बागवानी विकास योजना (National Agriculture Development Scheme ) चलाई जा रही है. इस योजना के तहत पॉलीहाउस इकाई की लागत 935 रुपये प्रति वर्गमीटर पर 75 प्रतिशत का सहायतानुदान दिया जायेगा. 

पॉलीहाउस का क्षेत्रफल
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना- रफ्तार (Horticulture Development Scheme- Raftaar) के नियमानुसार पॉलीहाउस लगाने के लिये प्रति वर्गमीटर के आधार पर ही सब्सिडी की रकम का आबंटन किया जायेगा. योजना के तहत एक किसान 1000 से 4000 वर्गमीटर क्षेत्र में पॉलीहाउस लगा सकते हैं. 

यहां करें आवेदन
बागवानी विकास योजना के लिये पॉलीहाउस इकाई हेतु अनुदान का लाभ लेने के लिये बिहार कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
किसान चाहें तो योजना से संबंधित अधिक जानकारी हासिल करने के लिये नजदीकी जिले में स्थित उद्यान विभाग या सहायक निदेशक, उद्यान से संपर्क कर सकते हैं.

पॉलीहाउस में खेती
बता दें कि पॉलीहाउस एक प्लास्टिक से बना संरक्षित ढांचा (Protected Farming) होता है, जो लोहे की तानों पर टिका होता है. इस संरक्षित ढांचे में सीजनल और नॉन सीजनल सब्जियों की खेती (Non-Seasonal Vegetables Farming) कर सकते हैं. इस तरह खेती के जरिये सालभर पर बाजार में सब्जियों की डिमांड (Organic Vegetables) को पूरा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, पॉलीहाउस (Polyhouse Farming) में कीट-रोग, खरपतवार और मौसम का अधिक जोखिम नहीं होता, जिससे उपज स्वस्थ और क्वालिटी में भी अच्छी होती है. पॉलीहाउस की सब्जियों (Vegetable Farming in Polyhouse) लंबे समय तक भी चलती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

गुड न्यूज! किसानों के बैंक में ट्रांसफर हुए दो-दो हजार रुपये, सहायता राशि भी 6 हजार से बढ़कर 10,000 हुई

Aquaponic Farming: खेती में मदद करेंगी मछलियां, 95% तक बचेगा पानी और महंगी बिकेंगी ऑर्गेनिक सब्जियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget