एक्सप्लोरर

गुड न्यूज! किसानों के बैंक में ट्रांसफर हुए दो-दो हजार रुपये, सहायता राशि भी 6 हजार से बढ़कर 10,000 हुई

Kalia Scheme: लाभार्थी किसानों को सालाना 4,000 रुपये बैंक ट्रांसफर किये जाते हैं. साथ में किसानों को पीएम किसान योजना के 6,000 रुपये भी मिलते हैं. इस प्रकार करीब 10 हजार रुपये का अनुदान मिल जाता है.

Kalia Scheme in Odisha: भारत में छोटे और सीमांत किसानों के हितों की रक्षा के लिये केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) चलाई जा रही है, जिसके तहत लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में सालाना 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर (2000 Rupees Transfer) किये जाते हैं. देश में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana)जैसी ही योजना उड़ीसा राज्य में चलाई जा रही है. नाम है कालिया योजना (Odisha Farmer's Kalia Yojana), जिसके तहत किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किये जाते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में कालिया योजना (Kalia Yojana 2022) के तहत करीब 41 लाख 85 हजार किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिये 869 करोड़ रुपये की राशि यानी प्रति किसान 2000 रुपये ट्रांसफर किये गये हैं. बता दें कि इस समय उड़ीसा में फसलों की कटाई (Harvesting in Odisha) का उत्सव नुआखाई (Nuakhai, Odisha) मनाया जा रहा है और इसी अवसर सहायतानुदान मिलने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ रही है. 

हर साल 10,000 रुपये का अनुदान
उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कालिया योजना के तहत छोटे-सीमांत और भूमिहीन किसानों को करोड़ों रुपये की सहायता राशि का वितरण किया जा चुका है. इस योजना के तहत किसानों को सालाना 4,000 रुपये की राशि सीधा बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. इतना ही नहीं, इनमें से ज्यादातर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये भी दिये जाते हैं. इस तरह उड़ीसा के ज्यादातर किसानों को कुल मिलाकर 10,000 रुपये का सहायतानुदान मिलता है, जिससे खेती-किसानी के छोटे-मोटे खर्चों को निपटाने में काफी मदद मिल जाती है.

इन किसानों को मिलता है फायदा
उड़ीसा सरकार द्वारा चलाई जा रही कालिया योजना के तहत सिर्फ छोटे किसान, सीमांत किसान और भूमिहीन किसानों को लाभार्थियों की सूची में जोड़ा जाता है. 

  • कालिया योजना के तहत पांच मौसमों के अुसार छोटे और सीमांत किसान के परिवारों को 25,000 रुपये का सहायतानुदान दिया जाता है, ताकि पुरानी फसल की बिक्री तक नई खेती के लिये बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि का इंतजाम कर सके.
  • कालिया योजना में भूमिहीन किसान परिवारों को भी जोड़ा गया है, जिन्हें बकरी पालन, बत्तख पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, और मधुमक्खी पालन जैसे खेती-किसानी से जुड़े अन्य कार्यों के लिये 12,500 रुपये सालाना की सहायता प्रदान की जाती है.
  • उड़ीसा राज्य के अन्य गरीब, बीमार, वृद्ध किसानों और भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी प्रति परिवार सालाना 10,000 रुपये का आर्थिक अनुदान दिया जातता है.
  • कालिया योजना के तहत सहायतानुदान के अलावा किसानों को 2 लाख रुपये तक की बीमा कवरेज भी मिलता है, जिसकी ब्याज दर किसानों को नहीं देनी होती, बल्कि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है. 
  • इस योजना के तहत 51 वर्ष से अधिक उम्रदराज किसानों को बिना ब्याज के 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और शून्य ब्याज पर 50,000 रुपये तक का फसल बीमा कवरेज भी मिलता है.

यहां करें आवेदन
उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कालिया योजना के तहत सिर्फ उड़ीसा राज्य के किसान ही आर्थिक अनुदान के हकदार होते हैं. कालिया योजना का लाभ लेने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट https://kaliaportal.odisha.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  • होम पेज पर नये आवेदन के लिये Online Grievance Application Form पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलने पर  Proceed और फिर Yes के ऑपशन पर क्लिक करें.
  • पोर्टल पर किसान को आधार कार्ड नंबर दर्ज करवाना होगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जायेगा.
  • इस आवेदन फॉर्म को फिल करने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर दें. 
  • इस प्रकार उड़ीसा राज्य के छोटे किसान, सीमांत किसान, भूमिहीन किसान और अन्य खेतिहार किसान भी कालिया योजना (Kalia Scheme in Odisha) का लाभ ले सकते हैं.
  • बता दें कि जहां देशभर के किसान पीएम किसान की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच कालिया योजना की सहायता राशि से उड़ीसा राज्य के किसानों को काफी राहत मिलेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Aquaponic Farming: खेती में मदद करेंगी मछलियां, 95% तक बचेगा पानी और महंगी बिकेंगी ऑर्गेनिक सब्जियां

Digital Loan: खुशखबरी! Kisan Credit Card पर ऑनलाइन कर्ज ले पायेंगे किसान, 15 दिन के अंदर मिलेगा 3 लाख तक का कृषि लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
Duck Farming In Paddy Fields: बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget