एक्सप्लोरर

Organic Certification: अब से फसल के मिलेंगे अच्छे दाम, यहां से ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट बनवा लें किसान. यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Organic Certification in Bihar: बिहार के किसानों को उनकी जैविक उपज के सही दाम मिल सकें, इसलिए बिहार में जैविक प्रमाणीकरण यानी ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन का काम बसोका एजेंसी कर रही है.

Application for Organic Certification: देशभर में पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य के जरिए से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. विदेशों में भी भारत के जैविक उत्पादों की ही सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. जैविक खेती की खास बात ये भी है कि कम लागत में इस विधि से अच्छी क्वालिटी का फसल उत्पादन ले सकते हैं. इसमें नुकसान की संभावना भी कम ही होती है. रसायनों के बजाए जैविक खेती में जैविक खाद, जैव उर्वरक और कीटों का भी जैविक नियंत्रण किया जाता है. अच्छी बात ये है कि किसान इस खेती से अच्छा पैसा कमाने के लिए ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन बनवा सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया भी बेहद आसान है. इन दिनों बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को जैविक सर्टिफिकेशन (Organic Certification) करवाने के लिए आवेदन मांगे हैं. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

कहां से प्राप्त करें ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन
जैविक या पारंपरिक खेती से संबंधित फसलों के सर्टिफिकेशन के लिए बिहार राज्य बीज और जैविक प्रमाणीकरण एजेंसी (BASOKA) ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. किसान चाहें तो अपनी सहूलियत के हिसाब से कृषि विभाग द्वारा जारी निबंधन संख्या के आधार पर आवेदन कर सकते हैं. सिर्फ बिहार ही नहीं, दूसरे राज्य के किसान भी इसी वेबसाइट पर आधार संख्या और बाकी की जानकारी देकर आवेदन कर सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो पटना के मीठापुर स्थित कृषि निदेशालय परिसर में प्रमाणन एजेंसी का कार्यक्षेत्र बिहार के साथ बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, असम और राजस्थान है. 

अब बिहार से ही मिलेगा जैविक सर्टिफिकेशन
जानकारी के लिए बता दें कि पहले बिहार के किसानों को जैविक, पारंपरिक, प्राकृतिक और बागवानी फसलों का प्रमाणीकरण सिक्किम से प्राप्त करना पड़ता था, लेकिन अब से बिहार में ही बसोका एंजेसी की ओर से दूसरे किसानों को भी ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन की सुविधा दी जाएगी. किसान चाहें तो ऑफलाइन या www.bssca.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि जैविक खेती करने वाले किसानों के अलावा किसान उत्पादक संगठन (FPO), सामूहिक खेती करने वाले किसान, किसान की फर्म या कंपनियों को भी ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए आवेदक को एक तय शुल्क जमा करवाना होगा, जिसके बाद एजेंसी के एक्सपर्ट्स संपर्क स्थापित करके जांच के लिए सैंपल लेने आपके खेत में पहुंच जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1800-1801-551 पर कॉल करके भी आवेदन कर सकते हैं.

कैसे काम करती है बसोका एजेंसी
रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संस्थान कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) की ओर से ही बिहार राज्य बीज और जैविक प्रमाणीकरण एजेंसी (BASOKA) को मूल्यांकन कर राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड को ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन (Organic Certification) के लिए मान्यता दी गई है. अब ये एजेंसी डीएनए फिंगर प्रिंटिंग प्रयोगशाला में जेनेटिकली माडिफाइड आर्गेनिज्म (GMO) की भी टेस्टिंग करती है. यहां हर साल 300 नमूनों के जांच की क्षमता है, जिसका विस्तार हो जाए तो 4,000 तक भी पहुंत सकता है.इस जांच लैब में खेती में इस्तेमाल किए जा रहे संकर बीजों की गुणवत्ता की भी जानकारी दी जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! अब सब्जी फसल का भी बीमा करा सकते हैं किसान, यहां जानें ब्याज और बीमा क्लेम की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cow Dung Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
monsoon cattle care: मानसून में मवेशियों का रखें खास ख्याल, इन गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा
मानसून में मवेशियों का रखें खास ख्याल, इन गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा
Black Apple Farming: अपने फार्म हाउस पर ऐसे उगाएं ब्लैक डायमंड एप्पल, पैसों की होगी बारिश
अपने फार्म हाउस पर ऐसे उगाएं ब्लैक डायमंड एप्पल, पैसों की होगी बारिश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget