एक्सप्लोरर

PM Fasal Beema Yojana: खुशखबरी! अब सब्जी फसल का भी बीमा करा सकते हैं किसान, यहां जानें ब्याज और बीमा क्लेम की डिटेल

Vegetable Crops Insurance: राज्य के किसानों को पीएमएफबीवाई के तहत मौसम आधारित फसल बीमा योजना से जोड़ा गया है, जिसमें जलवायु संकट से सब्जी फसलों को बचाने के लिए भी बीमा करवाने की सुविधा दी जाती है.

Vegetable Crops Insurance: केंद्र सरकार ने फसलों की सुरक्षा से लेकर किसानों को आर्थिक तौर पर सशक्ति बनाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं. फसल को सस्ती दरों पर सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1-7 दिसंबर तक फसल बीमा सप्ताह चलाया जा रहा है. खुशी की बात यह भी है कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते संकट के बीच अब फसल बीमा योजना में सब्जी फसलों को भी शामिल कर लिया गया है यानी कि अब किसान अपनी सब्जी फसल का भी बीमा करवाके निश्चिंत होकर खेती कर सकते हैं. ये सुविधा पीएमएफबीवाई (PMFBY) के तहत मौसम आधारित फसल बीमा योजना में शामिल है, जिसका लाभ सिर्फ छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलने जा रहा है. ये किसान 15 दिसंबर पर सब्जी फसल की बुवाई करके फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से.......

कौन-कौन सी सब्जियों का होगा बीमा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत आलू, प्याज, टमाटर,  बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज, जैसी सब्जियों को शामिल किया गया है. छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते जलवायु संकट के खतरों के बीच ये फैसला लिया हया है.अब रबी सीजन की सब्जी फसलों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे में लाया गया है, जिससे किसानों को फायदा होगा ही, बागवानी फसलों का भी उत्पादन बढ़ेगा. 

इन जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा
मौसम आधारित फसल बीमा स्कीम में आवेदन करने पर किसान को सब्जी फसलों में कम तापमान, अधिक तापमान, बीमारी अनुकूल मौसम, कीटों का प्रकोप, कम या अधिक वर्षा की स्थिति, ओला वृष्टि, चक्रवाती हवाओं से नुकसान होने पर बीमा क्लेम दिया जाएगा. उद्यानिकी विभाग की जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में रबी सीजन के लिए रायपुर जिला के अंतर्गत बीमा कराने वाले किसानों को अधिसूचित फसल के लिए 5% ब्याज की रकम अदा करनी होगी.

सब्जी फसलों के हिसाब से जानें ब्याज की  रकम
पीएमएफबीवाई के तहत मौसम आधारित फसल बीमा करवाने के लिए आलू, प्याज, टमाटर,  बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज, जैसी सब्जियों के लिए अलग-अलग दरों पर ब्याज का भुगतान करना होगा. इन सब्जियों के बीमा प्रीमियम और बीमा क्लेम की रकम की लिस्ट नीचे दी गई है.

मौसम आधारित फसल बीमा योजना- छत्तीसगढ़

(PMFBY)

सब्जी फसल

बीमा की रकम

ब्याज का भुगतान

टमाटर

1,20,000 रुपये

6000 रुपये

बैंगन

77,000 रुपये

3850 रुपये

फूलगोभी

70,000 रुपये

3500 रुपये

पत्तागोभी

70,000 रुपये

3500 रुपये

प्याज

80,000 रुपये

4000 रुपये

आलू

1,20,000 रुपये

6000 रुपये

 

आवश्यक दस्तावेज
पीएमएफबीवाई के तहत मौसम आधारित फसल बीमा करवाने के लिए इन दस्तावेजों की कॉपी लगाना अनिवार्य है.

  • फसल बीमा का आवेदन फार्म
  • फसल बुआई का प्रमाण-पत्र
  • किसान के खेत का नक्शा (खसरा या बी-1 की कॉपी)
  • किसान का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों का बीमा करवाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान है. किसान चाहें तो अपनी सहूलियत के हिसाब से ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ऑफलनाइन आवेदन के लिए https://pmfby.gov.in/ से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके भर दें और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी अटैच करके कृषि विभाग या उद्यानिकी विभाग के जिला कार्यालय में जमा करवा दें. 

  • अपनी फसल का ऑनलाइन बीमा करवाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाएं.
  • यहां किसान अपना पंजीयन करने के बाद Apply as a farmer के विकल्प का चयन करें.
  • नए वेब पेज पर फसल बीमा का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
  • इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ऑनलाइन फिल कर दें.
  • इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक रिव्यू करें और सभी डोक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर दें.
  • अंत में Submit  के बटन पर क्लिक कर दें.

अब स्क्रीम पर एक एप्लीकेशन कोड मिलेगा, जिसे संभालकर कहीं लिख लें, क्योंकि क्लेम के सेटलमेंट यानी फसल बीमा का मुआवजा इसी एप्लीकेशन कोड की जर्ज पर दिया जाता है. किसान चाहें तो खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या सीएससी सेंटर/ई-मित्र केंद्र पर आकर भी आवेदन कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अलर्ट... इस राज्य से 21 लाख किसानों का नाम कटा! कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं, जल्दी कर लें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत
क्या सच में मशरूम की खेती से रातों-रात अमीर बन रहे हैं किसान? जान लें हकीकत
Medicinal Plants for Balcony : सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां
सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget