एक्सप्लोरर
देहरादून में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश। Dehradun News
देहरादून के त्यागी रोड पर एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को जलते देख स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाया और महिला पर लगी आग को किसी तरह से बुझा दिया। लेकिन तब तक महिला करीब 60 फीसदी जल चुकी थी। पुलिस ने महिला को कोरोनेशन अस्पताल पहुचाया जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद की वजह से ये कदम उठाया है।
#Dehradun
#Dehradun
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion





















