एक्सप्लोरर
Kanpur रीजेंसी अस्पताल मामले में जांच के आदेश |ABPGanga
कानपुर में एबीपी गंगा की खबर का बड़ा असर हुआ है. कानपुर के रीजेंसी अस्पताल मामले में जांच होगी. डीएम कानपुर ने जांच के लिए कमेटी बनाई है. सिटी मजिस्ट्रेट और दो ACMO जांच करेंगे. जांच के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी. बता दें कि अस्पताल पर एक परिवार ने आरोप लगाया था कि अस्पताल ने कोरोना मरीज का 20 दिन में साढ़े 14 लाख का बिल बनाया था. इलाज के दौरान कोरोना मरीज की मौत हो गई थी. परिवार का आरोप है कि 11 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था, इसके बावजूद अस्पताल ने शव देने से इनकार कर दिया था.
और देखें

























