एक्सप्लोरर
Muzaffarnagar : नकली आरसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच और थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वाहन चोरी कर उनके इंजन नंबर चेचिस नंबर बदल कर नकली आरसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है । खास बात यह है कि यह गिरोह महंगी मोटरसाइकिल को अपना निशाना बनाते थे इस समय बुलेट के क्रेज को देखते हुए गिरोह बुलेट चोरी कर उनके इंजन नंबर और चेसिस नंबर बदल कर बेचने का काम कर रहे थे । पुलिस ने पकडे गए गिरोह के कब्जे से सात बुलेट मोटरसाइकिल एक स्प्लेंडर सहित कुल 8 मोटरसाइकिल , 2 तमंचे और कारतूस , 2 चाकू, 1 फर्जी उपकरण बरामद किए हैं । पुलिस ने चारों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है l
और देखें




























