एक्सप्लोरर
Prayagraj: इफको में अमोनिया गैस के रिसाव से मची चीख-पुकार, दो अफसरों की मौत, दर्जनों बीमार
प्रयागराज में यूरिया बनाने की कंपनी इफको में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है. इस हादसे में दो अफसरों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन कर्मचारी बीमार हो गए हैं. बीमारों में 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से बीमारों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे में असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभिनंदन की मौत हुई है. हादसे के वक्त प्लांट में करीब सौ कर्मचारी और कई अफसर काम कर रहे थे. हादसे के बाद दोनों प्लांट को बंद किया गया है. लापरवाही की वजह से हादसे की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि पिछले दो सालों में पांच बार लीकेज की घटनाएं हो चुकी हैं. बता दें कि इफको एशिया लेवल की यूरिया उत्पादन कंपनी है .
और देखें





























