एक्सप्लोरर
अर्थव्यवस्था गिरने का क्या-क्या असर ?
मंदी...मंदी का शोर पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में सुगबुगाहट बना हुआ था...दुनिया की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे डांवाडोल हो रही थी...लेकिन भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार लगातार दावा कर रही थी कि उसे कोई खतरा नहीं है...देशवासियों को डरने की ज़रूरत नहीं है...अब सरकार ने ही कुछ देर पहले देश की अर्थव्यवस्था के जो आंकड़े पेश किए हैं वो सरकार के दावों से बिल्कुल उलट हैं। मंदी का जो शोर सुगबुगाहट की तरह सुनाई पड़ रहा था, वो जीडीपी के आँकड़ों से अब कानों पर नहीं सीधे दिल-दिमाग़ और हमारी आपकी जेब पर दस्तक देता सुनाई पड़ रहा है।
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























