एक्सप्लोरर
CM YOGI का 'मिशन मंगल' | ABP GANGA
देश में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उप-चुनाव की गहमागहमी जोरों पर है। इसी सिलसिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांगरमऊ और घाटमपुर चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सबसे पहले घाटमपुर में दोपहर 12.45 मिनट पर पहुंचेंगे...और वहीं इसके बाद बांगरमऊ में 2 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ 22 अक्टूबर को टूंडला, बुलंदशहर और अमरोहा में चुनाव प्रचार किया था। और अब आज घाटमपुर और बांगरमऊ की बारी है। इसके बाद 31 अक्टूबर को सीएम बाकी बची उपचुनाव की दो सीटों पर प्रचार करेंगे..
और देखें





























