UP Election 2022 : आज से यूपी चुनाव के लिए PM Modi करेंगे चुनाव प्रचार
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर लगी रोक के चलते प्रधानमंत्री आज पश्चिमी उत्तरप्रदेश में वर्चुअल रैली करेंगे. बीते दिनों यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियों और कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चुनावी वर्चुअल रैली होगी. इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा बनेंगे.इस रैली में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को संबोधित करेंगे. पीएम के वर्चुअल संबोधन के लिये प्रदेश में कुल 98 स्थानों पर स्क्रीन लगाई गई है. इस लिस्ट में जिन 21 जगहों का जिक्र किया गया है, यहां प्रत्याशी खुद बैठकर संबोधन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. जहां जहां स्क्रीन लगाई गई है वहां 500 लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी.






























