एक्सप्लोरर
Devasthanam board का मामला गर्म, मांग पर अड़े तीर्थ पुरोहित तो वहीं असमंजस में सरकार
देवस्थानम बोर्ड उत्तराखंड का सबसे गरम मुद्दा बनता जा रहा है। जहां एक तरफ तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड को जल्द से जल्द भंग करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सरकार अभी तक फैसला नहीं कर पा रही है कि इस बोर्ड को भंग करना है या नहीं। इसके लिए तीर्थ पुरोहितों ने सरकार को 30 नवंबर तक का समय दिया है। हालांकि 27 नवंबर को तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड के विरोध में काला दिवस मनाएंगे। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि अगर सरकार ने फैसला नहीं लिया तो 1 दिसंबर से चारो धामों के शीतकालीन प्रवास पर आंदोलन शुरू होगा।
और देखें




























