चारधाम यात्रा पर संकट, पहाड़ पर बर्फबारी भयंकर ! | Char Dham Yatra 2023 Update | Uttarakhand News
चारधाम यात्रा पर स्नो अटैक का नया संकट मंडराने लगा है. क्योंकि चारों धामों में अचानक मौसम बदलने से भयंकर बर्फबारी शुरू हो गई है. चारधाम यात्रा शुुरू होने में महज दो दिन का वक्त बचा है. लेकिन उससे पहले हुई ताजा बर्फबारी ने शासन प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है. क्योंकि चारों धामों से जो तस्वीरें सामने आई हैं..बेहद चौंकाने वाली हैं. ये चारों तस्वीरें केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम, बदरीनाथ धाम और यमुनोत्री धाम की हैं. जहां हुई ताजा बर्फबारी ने परेशानी बढ़ा दी है. परेशानी इसलिए है क्योंकि अभी पहले से ही जमे मोट-मोटे गलेश्यिर को मजदूर दिन-रात जुट कर हटाने का काम कर रहे हैं. लेकिन दोबार से बर्फबारी होने से काम और ज्यादा बढ़ गया है.




















