UP Politics: Rahul Gandhi का प्रयागराज दौरा आज, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल | ABP News |
Rahul Gandhi Prayagraj Visit: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे. राहुल गांधी इस सम्मेलन में समापन भाषण देंगे और साथ ही सभागार में मौजूद लोगों से सीधा संवाद भी करेंगे. राहुल गांधी शाम करीब चार बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे. यह कार्यक्रम इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में होगा. सम्मेलन में राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे. संविधान सम्मान सम्मेलन का यह आयोजन सिविल सोसाइटी की तरफ से किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेगी. इसमें संविधान से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर कई सत्र में चर्चा होगी. इनमें एक टॉपिक संविधान और मोहब्बत की दुकान भी है.

























