एक्सप्लोरर
कुवैत में लाखों भारतीयों पर गहराया संकट, भारत के लिए भी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानिए क्या है पूरा मामला?
भारतीय कामगारों के लिए रोजगार के अवसरों का सदानीरा कुंआ कहलाने वाले खाड़ी मुल्कों में अब सूखा गहराने लगा है. सउदी अरब, ओमान के बाद अब कुवैत ने भी अपने यहां विदेशी नागरिकों की बजाए स्थानीय लोगों को नौकरियों में तरजीह देने वाले कानून को पारित करने की तैयारी कर ली है. इस कानून के पारित होने पर न सिर्फ कई भारतीय नागरिकों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ सकता है बल्कि करीब 8 लाख भारतीयों के सामने वापस लौटने की भी मजबूरी होगी.
और देखें
























