एक्सप्लोरर
'शर्म करो MCD'.. स्वच्छता सर्वे में Delhi की खराब रैंकिंग आने पर AAP का BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे में दिल्ली की खराब रैंकिंग को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग इलाकों में बैनर लगाकर MCD के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर पर भी बैनर लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नज़र आये. आम आदमी पार्टी का कहना है कि स्वच्छता सर्वे में खराब रैंकिंग के बावजूद बीजेपी शासित MCD सोई हुई है. दिल्ली की सफाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा. प्रधानमंत्री स्वच्छता की बात करते हैं और दिल्ली में बीजेपी की MCD ही इस ओर ध्यान नहीं दे रही.हालांकि MCD को फंड न दिये जाने पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि कांग्रेस की सरकार से ज़्यादा फंड दिल्ली सरकार MCD को दे रही है.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















