मुंबई नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा को लेकर EC का बड़ा बयान,कहा- EVM के लिए किसी OTP की ज़रूरत नहीं होती
मुंबई नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है...चुनाव आयोग ने नतीजों को लेकर उठ रहे सवालों को ग़लत बताया है...चुनाव आयोग ने कहा है कि EVM के लिए किसी OTP की ज़रूरत नहीं होती...चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि जिस अखबार ने EVM को लेकर ख़बर छापी है, उसे मानहानि का नोटिस दिया गया है...राहुल गांधी ने अख़बार की ख़बर के आधार पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे... कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रविवार (16 जून 2024) को एक पोस्ट में इसके जरिये चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए.

























