Delhi में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट लेकिन मानसून का इंतजार जारी
दिल्ली में मानसून का इन्तेज़ार अभी बरकरार है लेकिन कल हुई हल्की बारिश से कुछ राहत ज़रूर मिली है. दिल्ली के तापमाम में कल के मुकाबले आज तकरीबन 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है. कल तक तापमान 40 डिग्री के करीब बना हुआ था जो कि जुलाई महीने के हिसाब से सामान्य से कई डिग्री ज्यादा चल रहा था. जिसकी वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़े पूरे दिन लोगों को परेशान कर रहे थे. लेकिन कल शाम में हुई हल्की बूंदा बंदी ने लोगो को कुछ राहत ज़रूर दी है जिससे तापमान में कुछ गिरावट है, यानी जो तापमान 40 डिग्री के करीब चल रहा था वह लुढक तक तकरीबन 37 डिग्री तक आ गया है. लेकिन अभी भी मौसम में उमस बरकरार है.




























