Ayodhya Case: अयोध्या दुष्कर्म मामले पर हो रही राजनीति को लेकर वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण | ABP NEWS
अयोध्या के भदरसा दुष्कर्म मामले मे बहुजन समाज पार्टी ने अब सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. बहुजन पार्टी ने दो सवाल उठाए हैं. पहले तो यह की क्या पीडीए में गरीब परिवार के लोगों को न्याय नहीं मिलेगा जिसने इतनी बड़ी हैवानियत की है. उसे समाजवादी पार्टी ने पद और पार्टी से क्यों नहीं हटाया.दूसरा सवाल यह कि जो समाजवादी पार्टी मुलजिम और पीड़िता के डीएनए और नारको टेस्ट जांच की मांग कर रही है उसने अपनी सरकार में कभी किसी का डीएनए और नार्को टेस्ट जांच कराया है. जो पार्टी पीडीए का नारा देती है. जबकि एक पिछड़े समाज को निषाद समाज की बेटी है. जिसकी उम्र महज 12 से 13 वर्ष है और एक गरीब परिवार की बेटी है तो क्या पीडीए में गरीब परिवार के लोगों को न्याय नहीं मिलेगा.

























