एक्सप्लोरर

किस तरह से फटा हुआ नोट बैंक में नहीं होता है बदली? जान लीजिए अपने काम की बात

RBI Currency Note Changing Rules: भले ही कटे फटे नोट बदले जा सकते हैं. मगर बैंक इस तरह के फटे हुए नोट बदलने से इनकार कर सकता है. कैसे नोट नहीं बदलता बैंक. चलिए आपको बताते हैं.

RBI Currency Note Changing Rules: आप अपने मोहल्ले में किसी दुकान पर जाते हैं. और आप उसे फटा हुआ नोट देते हैं. या आप किसी ऑटो में कहीं जाते हैं. और किराए के तौर पर उसे फटा हुआ नोट देते हैं. तो ऐसे में दुकानदार और ऑटो चालक आपको नोट वापस कर देता है कहता है यह नहीं चलेगा. लेकिन आपको बता दें कटे फटे नोट भी चलते हैं. भले ही उन्हें दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति ना ले.

लेकिन आप बैंक जाकर उन फटे नोटों को बदलवा सकते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की ओर से इसके लिए नियम तय किए गए हैं. कोई भी बैंक नोटों को बदलने से मना नहीं कर सकता. लेकिन भले ही कटे फटे नोट बदले जा सकते हैं. मगर बैंक इस तरह के फटे हुए नोट बदलने से इनकार कर सकता है. कैसे नोट नहीं बदलता बैंक चलिए आपको बताते हैं.

क्या है नोट बदलने को लेकर नियम?

दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की ओर से नोट बदलने को लेकर नियम तय किए गए हैं. उसी के आधार पर नोट बदले जाते हैं. इसमें एक नियम नोटों की संख्या और अमाउंट को लेकर के भी है. आरबीआई के नियमों के मुताबिक आप आरबीआई इशू ऑफिस और सभी सरकारी बैंकों में और प्राइवेट बैंकों की चेस्ट बैंक में जाकर नोट बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:महाकुंभ में ये पांच गलतियां हो सकती हैं आपके लिए खतरनाक, जानें कैसे रहें सेफ

आरबीआई के नियमों के मुताबिक भले ही आपका नोट कितना भी फटा कटा क्यों ना हो लेकिन उसका नंबर पैनल ठीक है. तो उसे आप बदल सकते हैं. आप एक बार में 20 नोट ही एक्सचेंज करवा सकते हैं. और उनकी टोटल वैल्यू 5000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. अगर आप 5000 रुपये की वैल्यू से ज्यादा के नोट बदलवाते हैं. तो आपको एक्स्ट्रा फीस चुकानी पड़ती है.

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड धारकों को राशन मिलना हो जाएगा बंद, इस तरीख तक पूरा कर लें ये काम

नहीं बदले जाते इस तरह के फटे नोट

रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नियमों के मुताबिक अगर आपके पास कोई ऐसा नोट है जो बुरी तरह जल गया है. या फिर उस नोट के बहुत टुकड़े हो गए हैं. तो फिर बैंक उसे नोट को बदलने से मना कर सकता है ऐसे नोटों को आप सिर्फ आरबीआई के इशू ऑफिस में ही जमा करवा सकते हैं. लेकिन इस बात का प्रमाणीकरण होने के बाद की उसका सेफ्टी सिंबल सही है या नहीं. हालांकि नोट बहुत खराब स्थिति में है या फिर आपने नोट को टैप या फिर गोंद से चिपकाया है.

तो फिर उसे जांच के बाद ही बदला जाएगा. ऐसे नोटों के बदले में आपको रकम कम दी जा सकती है. यानी नोट की वैल्यू अगर 500 है तो आपको ढाई सौ या 300 ही दिए जाएंगे. इसके अलावा अगर आपका नोट ज्यादा खराब नहीं है. लेकिन फिर भी बैंक बदलने से मना कर रहा है. तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन, बस या फिर अपनी कार...महाकुंभ के लिए किस साधन से जाना है सबसे बेस्ट? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget