एक्सप्लोरर

Traffic Rules: सौ रुपये का ये सर्टिफिकेट नहीं बनवाया तो हो जाएगा 10 हजार का चालान, आप भी तो नहीं चला रहे बिना इसके गाड़ी?

PUC Certificate: गाड़ी चलाने के दौरान अगर आपके पास ये सर्टिफिकेट नहीं है, या फिर ये एक्सपायर है तो फिर आपको 10 हजार रुपये तक का चालान देना पड़ सकता है.

PUC Certificate: सड़क पर गाड़ी लेकर चलने के बाद आपको कई तरह के ट्रैफिक नियमों का पालन करना होता है. इनका उल्लंघन करने पर पुलिस भारी चालान करती है. ड्राइव या बाइक चलाते हुए आपको कई ऐसे डॉक्यूमेंट भी साथ रखने होते हैं, जो ट्रैफिक नियमों के हिसाब से जरूरी हैं. इनमें ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर गाड़ी की आरसी और इंश्योरेंस जैसी चीजें शामिल हैं. वहीं एक और चीज है, जिसके बिना अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो आपका 10 हजार रुपये का चालान कट सकता है. जबकि इसे बनाने की कीमत सिर्फ सौ रुपये है. 

पीयूसी सर्टिफिकेट जरूरी
अब अगर आप कार या बाइक चलाते हैं तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां कौन से सर्टिफिकेट की बात कर रहे हैं. दरअसल यहां बात पीयूसी सर्टिफिकेट की हो रही है, जिसे आम भाषा में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट कहा जाता है. बिना इसके गाड़ी चलाने पर आपका 10 हजार रुपये का चालान काटा जा सकता है. मोटर व्हीकल एक्ट में इसका प्रावधान है और जब भी पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो तो इसे तुरंत बनाना जरूरी है. 

ऐसे बनाएं सर्टिफिकेट
कार के लिए ये पीयूसी सर्टिफिकेट एक साल तक का बन जाता है, वहीं बाइक के लिए तीन महीने की वैलिडिटी होती है. हर तीन महीने में आपको नया पीयूसी बनवाना होता है. ऐसा नहीं करने पर पुलिस आपका भारी चालान कर सकती है. कार के लिए इसकी फीस करीब 100 रुपये और बाइक या स्कूटर के लिए 70 या 80 रुपये तक होती है. पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने में करीब पांच से 10 मिनट का ही वक्त लगता है.

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपको पीयूसी सेंटर पर जाना होता है, जो तमाम पेट्रोल पंप पर ही आपको मिल जाएगा. यहां पर आपके वाहन की जांच होती है और फिर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट दे दिया जाता है. जिस गाड़ी का पॉल्यूशन लेवल हाई होता है उसका पीयूसी नहीं बनता है. अगर आपने भी अब तक ये सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो तुरंत ये काम कर लें, नहीं तो भारी जुर्माना भुगतना होगा.

ये भी पढ़ें - New Sim Card: फोन चोरी हो गया है तो तुरंत मिल जाता है नया सिम कार्ड, करना होता है बस ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम
बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम
छठ-दीवाली की तैयारी, रेलवे का 3.4 लाख ट्रेन फेरे और स्पेशल सर्विसेज का ऐलान
छठ-दीवाली की तैयारी, रेलवे का 3.4 लाख ट्रेन फेरे और स्पेशल सर्विसेज का ऐलान
6 साल से एक ही जगह अटका PPF का ब्याज! क्यों नहीं बढ़ रही आपकी कमाई?
6 साल से एक ही जगह अटका PPF का ब्याज! क्यों नहीं बढ़ रही आपकी कमाई?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget