एक्सप्लोरर

New Sim Card: फोन चोरी हो गया है तो तुरंत मिल जाता है नया सिम कार्ड, करना होता है बस ये काम

New Sim Card: कई बार जब लोगों का फोन चोरी या फिर गुम हो जाता है तो वो अपने नंबर को लेकर परेशान हो जाते हैं, जबकि आप आसानी से तुरंत नया सिम कार्ड ले सकते हैं.

फोन अगर कहीं गुम या फिर चोरी हो जाए तो लोग काफी परेशान हो जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी की बात ये होती है कि लोगों के फोन में कई फोटोज और कॉन्टैक्ट ऐसे होते हैं जो फोन के साथ ही चले जाते हैं. कुछ लोग गूगल से अपने कॉन्टैक्ट सिंक नहीं करते हैं, ऐसे में उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा दुख होता है. एक परेशानी ये भी होती है कि मोबाइल पर लगे सिम कार्ड को कैसे तुरंत चालू करें, क्योंकि कई लोगों के काम फोन से ही ज्यादा होते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर फोन चोरी हो जाता है तो कैसे आप नया सिम कार्ड ले सकते हैं. 

फोन चोरी होने पर तुरंत करें ये काम
अगर आपका फोन चोरी हो गया है या फिर खो गया है तो सबसे पहले आप पुलिस एफआईआर करें. इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत कर सकते हैं. ऐसा करने से आप किसी भी परेशानी से बच सकते हैं, क्योंकि आपके फोन का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. आमतौर पर क्रिमिनल ऐसे ही फोन का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद कस्टमर केयर में कॉल करें और तुरंत अपना सिम ब्लॉक करवा दें. इसके लिए आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगीं, जिसके बाद आपके सिम को बंद कर दिया जाएगा. 

ऐसे मिलता है नया सिम
नया सिम लेने के लिए आपको पास के ही स्टोर में जाना होगा. जैसे अगर आप एयरटेल की सिम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एयरटेल स्टोर जाना होगा. स्टोर पर जाते हुए आप अपनी जेब में आधार कार्ड और अपनी फोटो रख लें, हालांकि अब फोटो डिजिटल ही ले ली जाती है. आप पुलिस कंप्लेंट की कॉपी भी अपने पास रख लें. जरूरी डॉक्यूमेंट देने के तुरंत बाद आपको नया सिम मिल जाएगा और ये तुरंत एक्टिवेट भी हो जाएगा. इसके लिए आपको 100 से 200 रुपये तक की फीस देनी पड़ सकती है. आपके पुराने नंबर वाली नई सिम को आप किसी भी फोन पर लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - Election 2024: फटे पुराने वोटर कार्ड की जगह बनवाएं प्लास्टिक वाला कार्ड, बेहद आसान है प्रोसेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयकर ने खत्म किए 4 अलग-अलग TDS फॉर्म, अब लॉन्च किया Form 141
आयकर ने खत्म किए 4 अलग-अलग TDS फॉर्म, अब लॉन्च किया Form 141
UP में स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस हुई कम, रेंट एग्रीमेंट बनवाना पड़ेगा सस्ता
UP में स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस हुई कम, रेंट एग्रीमेंट बनवाना पड़ेगा सस्ता
इस राज्य ने किया बोनस का ऐलान, पे स्केल भी बढ़ाया, दशहरे पर डबल धमाका
इस राज्य ने किया बोनस का ऐलान, पे स्केल भी बढ़ाया, दशहरे पर डबल धमाका
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget